अटल जी ने इस दौर मे पार्टी संगठन खड़ा किया, जब कोई सुविधा नहीं थी : जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय
रतलाम 25 दिसंबर (इ खबर टुडे)। भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी 101 वीं जयंती पर सुशासन दिवस मनाया गया। भाजपा ने इस मौके पर प्रदर्शनी, संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए। भारत माता उद्यान मे हुई संगोष्ठी मे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हमें सारी सुविधा है, लेकिन अटल जी ने इस दौर मे पार्टी संगठन खड़ा किया, जब कोई सुविधा नहीं थी। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा मंचासीन रहे।
संगोष्ठी मे जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि अटल जी पोखरन मे परमाणु परीक्षण कर भाजपा की शक्ति का प्रदर्शन किया था। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव-गांव को सड़क मार्ग से जोडकर विकास की मुख्यधारा मे शामिल कर दिया। वे दूरदृष्टि वाले नेता थे, उनका सम्मान विपक्ष भी करता था।
महापौर श्री पटेल ने कहा कि अटल जी ने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और एक वोट से सरकार गिरने पर फिर जनादेश के लिए गए। वे 13 दिन, 13 महीने और 05 साल तक प्रधानमंत्री रहे और देश को कई दिशा दिखाई। गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर उन्होंने भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने की आधारशीला रख दी थी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि भारत माता उद्यान में इससे पूर्व अटल स्मृति प्रदर्शनी का शुभारंभ महापौर श्री पटेल द्वारा किया गया। सुशासन दिवस पर प्रातः स्वच्छता अभियान चलाया गया। उसके बाद अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने किया। आभार मंडल महामंत्री विवेक शर्मा ने माना।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर, सोनु यादव, विप्लव जैन, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मंत्री अनुज शर्मा, राजेन्द्र पाटीदार होस्टल, सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, नीलेश गांधी, नंदकिशोर पंवार, सोशल मीडिया संयोजक करण वशिष्ठ, आई.टी.सेल संयोजक नीलेश राव सहित भाजपा प्रदेश,जिला ,मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, पदाधिकारी, एम.आई.सी.सदस्य, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

