Movie prime

 
संज्ञान में आते ही कैबीनेट मंत्री श्री काश्यप नेतत्काल हल करवाई आवागमन की समस्या 

 आवागमन सुचारू होने पर  कस्तूरबा नगर वासियों ने दिया धन्यवाद
 
 

रतलाम 24 मई(इ खबर टुडे)।   रतलाम शहर में कस्तूरबा नगर रोड निर्माण कार्य में विसंगतियों की वजह से शहरवासियों को आवागमन में हो रही परेशानी के बारे में शहरवासियों के माध्यम से संज्ञान में आते ही प्रदेश सरकार के संवेदनशीन कैबिनेट मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप ने तत्काल समस्या का समाधान करवाया। 

मंत्री श्री काश्यप ने कलेक्टर  राजेश बाथम को समस्या का निराकरण करवाने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री बाथम के मार्गदर्शन में एसडीओ पीडब्ल्यूडी  पी के राय एवं नगर निगम के अमले द्वारा तत्काल आवागमन सुचारू किया गया।

अधिकारियों ने उपस्थित होकर रहवासियों की समस्या सुनी और गली नम्बर 4,5,6 और राजीव नगर की आपस में आमने-सामने जाने हेतु अप्रोच बनाने हेतु रास्ता समतल कर व्यवस्थित किया गया। भाजपा  जिला अध्यक्ष  प्रदीप उपाध्याय,  गोविंद काकाणी,  गोपाल काकाणी, अभय जैन,  अनुराग लोखंडे, अभय  काबरा, एवं गली नम्बर 4,5,6 तथा राजीव नगर के रहवासी भी उपस्थित रहे।

समस्या का तत्काल समाधान हो जाने पर रहवासियों ने मंत्री श्री काश्यप, कलेक्टर, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।