Movie prime

 नलखेडा बगलामुखी मंदिर में शीतकाल में बदलेगी व्यवस्था ,हवन स्लॉट समय अनुसार 5-6 अंतिम रहेगा

 

 

उज्जैन,09 नवम्बर (इ खबर टुडे / बृजेश परमार)। आगर मालवा जिला अंतर्गत मां बगलामुखी मंदिर प्रबंध समिति नलखेड़ा ने शीतकाल प्रारम्भ होने पर परम्परा अनुसार मां बगलामुखी मंदिर की दर्शन एवं हवन व्यवस्था में परिवर्तन किया है। शीत काल के दौरान शाम को होने वाली संध्या आरती आधा घंटा पूर्व 7 बजे होगी। इसके चलते यहां किए जाने वाले हवन का स्लाट शाम 6-7 बजे नहीं होगा।

मंदिर प्रबंध समिति के सचिव एवं तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव के अनुसार सायं में हवन स्लॉट समय अनुसार 5 से 6 अंतिम रहेगा। संध्या आरती के पश्चात हवन पुर्वानुसार संचालित रहेंगे।

प्रातः कपाट खुलने का समय 5:30 बजे पर यथावत रहेगा। मंगला आरती समय प्रातः 6 बजे यथावत रहेगी। संध्या आरती आधा घंटा पूर्व सायं 7 बजे रहेगी। रात्रि में मंदिर के कपाट बंद होनें का समय आधा घंटा पूर्व रात्रि 9 बजे रहेगा। परंपरा अनुसार इसका पालन आज 9 नवंबर से किया जाएगा।