भारतीय संस्कृति को आधार बनाकर हुआ श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के प्री प्राइमरी सेक्शन का वार्षिक उत्सव
रतलाम,4 नवंबर(इ खबर टुडे) । श्री गुरु तेग बहादुर अकैडमी के प्री प्राइमरी सेक्शन का वार्षिक उत्सव भारतीय संस्कृति और उच्च संस्कारों का आधार बनाकर गत रविवार को आयोजित किया गया। इस दौरान जगमगाती विद्युत सज्जा और सुमधुर संगीत पर छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने हज़ारो बच्चे अपनी रंग बिरंगी वेशभूषा में थिरकते और गुनगुनाते नजर आए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री शोभा पेठणकर पूर्व सदस्य एमपीपीएससी, मध्यप्रदेश राज्य UCC समिति सदस्य रही । आपने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा की बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाना हमारे हाथ में है। विदेश में 16 वर्ष तक के बच्चों को मोबाइल से दूर रखा जाता है। हमें भी मोबाइल से बच्चों की दूरी बनाकर रखना चाहिए ताकि उन्हें पढ़ने और लिखने का अभ्यास रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा गुरु तेग बहादुर जी एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से कर, गुरु शब्द के गायन से किया गया । अतिथि का स्वागत समिति कार्यवाहक अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह चावला सचिव अजीत छाबड़ा कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, सह सचिव हरजीत सिंह सलूजा, खेल समन्वयक एवं प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह भामरा, कार्यसमिति सदस्य सतपाल सिंह डंग, धर्मेन्द्र सिंह गुरदत्ता, गगनदीप सिंह डंग, गुरिंदर सिंह, प्राचार्या श्रीमती रेखा शास्त्री, प्रधान अध्यापिका श्रीमती कविता कुंवर द्वारा किया गया।
कार्यवाहक अध्यक्ष हरजीत सिंह चावला ने अपने उद्बोधन में संस्था की उपलब्धियां से सभी को अवगत कराया ,अतिथि परिचय संस्था सचिव अजीत छाबड़ा द्वारा कराया गया। कार्यक्रम को प्राचार्य श्रीमती रेखा शास्त्री ने भी संबोधित किया। आभार श्रीमती कविता कुंवर ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह, गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास दरबार से कश्मीर सिंह जी गुरुद्वारा श्री नानक दरबार अध्यक्ष सरदार दारा सिंह एवं स्कूल समिति सदस्य अमरपाल सिंह, गुरमीत सिंह गुरदत्ता, गुरमीत सिंह गांधी, सरबजीत सिंह सलूजा, बलजीत सिंह खनूजा ,जगमीत सिंह अजमानी सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

