Movie prime

 रतलाम / लव मैरिज से नाराज पूर्व पति व रिश्तेदारों ने महिला और उसके पति का किया अपहरण, उबाला गर्म पानी, हालत गंभीर

 

 

रतलाम, 13 अक्टूबर(इ खबर टुडे)। लव मैरिज करने से नाराज महिला के पूर्व पति और उसके रिश्तेदारों द्वारा एक दंपत्ति को अगवा कर उनके साथ बर्बरता और मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने कमरे में बंद कर दंपति पर उबलता हुआ गर्म पानी डाल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

​पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, ग्राम चंदावतीगंज निवासी फरियादी अपनी पत्नी अल्का चारण के साथ पिछले कुछ दिनों से ग्राम धौंसवास में किराए के मकान में रह रहा था। बीते 6 अक्टूबर 2026 को जब वे घर पर थे, तभी अल्का का पूर्व पति पप्पू (पिता मनसाराम पारदी) अपने अन्य साथियों एवं रिश्तेदारों (मनसाराम, विकास, राधेश्याम, भंवरलाल बागरी, सायरबाई, जितेंद्र व अन्य) के साथ चार पहिया वाहन में सवार होकर वहां पहुंचा।  

​अपहरण कर दी यातनाएं
आरोपी दंपत्ति को जबरन गाड़ी में डालकर ग्राम आगरा ले गए। वहां एक कमरे में बंद कर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि पप्पू, मनसाराम, विकास और राधेश्याम ने पीड़ित और उसकी पत्नी पर उबलता हुआ गर्म पानी उड़ेल दिया।  

​गर्म पानी गिरने से फरियादी के सीने, पेट, पीठ और हाथों की त्वचा बुरी तरह जल गई। वहीं उसकी पत्नी अल्का का मुंह और सिर भी गंभीर रूप से झुलस गया। इसके बाद आरोपी दोनों को बनेड़िया नाके पर छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।  

​इंदौर में चला इलाज, मामला दर्ज
घटना के बाद पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज रतलाम ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इंदौर (एमवाईएच) रेफर कर दिया गया। इंदौर से उपचार कराने के बाद पीड़ित दंपति ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और मामला दर्ज कराया। ​पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में अपराध पंजीकृत कर लिया है।