सकल हिन्दू समाज रतलाम द्वारा 11 दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन, सामाजिक समरसता और स्वदेशी पर रहेगा जोर
रतलाम,13 सितंबर(इ खबर टुडे)। सकल हिन्दू समाज-गणेशोत्सव आयोजन समिति एवं विघ्नहर्ता गणेश मंडल, रतलाम द्वारा इस वर्ष गणेशोत्सव पर्व को भव्य, सामाजिक और सांस्कृतिक गौरव के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। इस पावन अवसर पर 14 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक 11 दिवसीय विशेष वैचारिक प्रबोधन कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।
आयोजन समिति के अनुसार, इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय चेतना, समरसता, स्वदेशी भावना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक, शैक्षणिक व वैचारिक संगठनों के प्रतिनिधि और नागरिक सक्रिय रूप से सहभागिता करेंगे।
11 दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा
14 सितंबर: गणेश उत्सव एवं गौरवशाली इतिहास
15 सितंबर: नागरिक अनुशासन
16 सितंबर: कुटुंब प्रबोधन
17 सितंबर: सामाजिक समरसता
18 सितंबर: स्वदेशी अपनाओ अभियान
19 सितंबर: पर्यावरण संरक्षण
20 सितंबर: भारतमाता आरती
21 सितंबर: वन्देमातरम गान
22 सितंबर: संत रविदास जी का जीवन परिचय व संदेश
23 सितंबर: गौपूजन, महाआरती एवं छप्पन भोग
24 सितंबर: चुनौतियाँ
मोहल्ले की (नशा, शिक्षा और स्वास्थ्य पर चर्चा)
सकल हिन्दू समाज और विघ्नहर्ता गणेश मंडल ने नगर की धर्मप्रेमी जनता, मातृशक्ति और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नारायणी पैलेस पहुँचकर सभी वैचारिक व धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और आयोजन को सफल बनाएं।

