डॉ. अम्बेडकर नगर - पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्तारित,27 नवंबर तक चलाई जाएगी स्पेशल ट्रैन
रतलाम 01 अक्टूबर(इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से चलने वाली डॉ. अम्बेडकर नगर–पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित किये गये हैं। 22 अक्टूबर 2026 से यह ट्रेन पटना के स्थान पर दानापुर तक जाएगी एवं 23 अक्टूबर 2026 से यह ट्रेन पटना के स्थान पर दानापुर से प्रांरम्भ होगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर– दानापुर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 18.00 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर से प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के इंदौर (18.30/18.40), फतेहाबाद चंद्रावतीगंज (19.18/19.20), उज्जैन (19.50 / 20.00) एवं मक्सी (20.35 / 20.37) होते हुये अगले दिन 20.45 बजे दानापुर पहुँचेगी। यह ट्रेन 22,29 अक्टूबर तथा 05, 12, 19 एवं 26 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09344 दानापुर –डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 22.30 बजे दानापुर से प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के मक्सी (21.00 / 21.02), उज्जैन (21.35 / 21.40), फतेहाबाद चंद्रावतीगंज (22.10 / 22.12) एवं इंदौर (23.10 / 23.15) होते हुये अगले दिन 23.55 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर पहुँचेगी। यह ट्रेन 23,30 अक्टूबर तथा 06, 13, 20 एवं 27 नवंबर 2026 तक चलेगी।
इस ट्रेन के कोच कंपोजिशन, आगमन/प्रस्थान समय, मार्ग, ठहराव आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है पूर्वानुसार निर्धारित मार्ग पर ही चलेगी।
ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

