अक्षय तृतीया पर डी.पी. ज्वेलर्स में उमड़ेगी खुशियां: दो दिवसीय महामुहूर्त के लिए विशेष तैयारियां, रात देर तक खुला रहेगा शोरूम
रतलाम,19अप्रैल(इ खबर टुडे)। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर इस वर्ष खरीदी का विशेष संयोग बन रहा है। इस बार स्वयं सिद्ध मुहूर्त दो दिनों तक होने के कारण ग्राहकों के पास सोने-चांदी की खरीदी के लिए रविवार, 19 अप्रैल और सोमवार, 20 अप्रैल का सर्वोत्तम समय रहेगा। ग्राहकों की इसी भावना और उत्साह का सम्मान करते हुए, शहर का विश्वसनीय संस्थान डी.पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) सुबह 10:30 बजे से देर रात तक अपनी सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
डी.पी. ज्वेलर्स के अनिल कटारिया ने बताया कि संस्थान की नींव 86 वर्ष पूर्व सन् 1940 में स्व. श्री धूलचंदजी कटारिया ने रखी थी। उन्होंने कहा, "हमने पीढ़ी-दर-पीढ़ी बदलते ट्रेंड्स को अपनाया है, लेकिन आभूषणों की गुणवत्ता और शुद्धता के मापदंडों से कभी समझौता नहीं किया। आज 30 लाख से अधिक परिवारों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।"
खास अक्षय तृतीया कलेक्शन
अक्षय तृतीया पर शगुन की खरीदी के लिए शोरूम में कई विशेष आकर्षण उपलब्ध हैं। हॉलमार्क गोल्ड एवं 100% नेचुरल डायमंड के साथ नायाब और आधुनिक डिजाइन्स का विशाल संग्रह है। सोने-चांदी के सिक्के, आर्टिकल्स और चांदी के बर्तनों की विस्तृत रेंज है। ग्राहक खरीदी के बाद शोरूम में ही आभूषणों की शुद्धता की निशुल्क जांच करवा सकते हैं।
सुविधाओं और विश्वास का विस्तार
संतोष कटारिया के अनुसार, डी.पी. ज्वेलर्स आज मध्य प्रदेश और राजस्थान के प्रमुख शहरों जैसे रतलाम, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, अजमेर, नीमच और धार में अपनी पहचान बना चुका है। ग्राहकों के शॉपिंग अनुभव को सुखद बनाने के लिए शोरूम में विशाल सेक्शंस के साथ-साथ लिफ्ट, पार्किंग और अधिक बिलिंग काउंटर्स जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं।
खरीदी अब और भी आसान
बाजार में लिस्टेड ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बना चुके डी.पी. ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए विशेष योजनाएं भी पेश की हैं। विकास कटारिया ने जानकारी दी कि, "ग्राहकों की सुविधा के लिए हमारे पास 'स्वर्ण समृद्धि' एवं 'डैज़लिंग डायमंड' जैसी स्कीम्स उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से ग्राहक किस्तों (Installments) में ज्वेलरी खरीद सकते हैं। हमारे कारीगर प्रत्येक डिजाइन को ग्राहकों की भावनाओं और मौजूदा ट्रेंड के अनुसार तैयार करते हैं।"
मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर खरीदा गया सोना सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि लाता है। इसी विश्वास को कायम रखने के लिए डी.पी. ज्वेलर्स अपनी पारदर्शिता और शुद्धता के संकल्प के साथ आपका स्वागत करने को तैयार है।

