Movie prime

 रतलाम / ई-टोकन प्रणाली की अनदेखी पर प्रशासन सख्त, 06 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित​​​​​​​

 
 

रतलाम, 14 अप्रैल(इ खबर टुडे)। जिले में खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और किसानों की सुविधा के लिए लागू की गई ई-टोकन (ई-विकास) प्रणाली की अवहेलना करने वाले निजी विक्रेताओं पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार, जिले के 06 निजी उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं।

​उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास, श्री आर.के. सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत 01 अप्रैल से जिले में शत-प्रतिशत उर्वरक वितरण केवल ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से ही करने के सख्त निर्देश दिए गए थे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ विक्रेता इस प्रणाली का पालन न करते हुए पुराने ढर्रे पर खाद बेच रहे थे।

​इन विक्रेताओं पर गिरी गाज
​नियमों का उल्लंघन करने पर 06 प्रतिष्ठान ​प्रकाश चंद्र रतनलाल जैन जावरा, ​पाटीदार किसान बाजार रोजाना जावरा,
​चारभुजा ट्रेडिंग कंपनी बड़ावदा, जावरा, ​विश्वकर्मा ट्रेडर्स डोसीगांव, रतलाम, ​राज केमिकल एंड फर्टिलाइजर रतलाम, ​ग्राहक सेवा केंद्र गुडभेली, आलोट
 के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

​नोटिस का जवाब नहीं मिला संतोषजनक
​प्रशासन द्वारा इन सभी विक्रेताओं को पहले 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया गया था। विक्रेताओं द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए, जिसके बाद उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत उनके लाइसेंस निलंबित करने का निर्णय लिया गया।

​कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या सरकारी पोर्टल की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विक्रेताओं को ई-विकास पोर्टल के माध्यम से ही पारदर्शी तरीके से खाद बेचने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को सुगमता से खाद उपलब्ध हो सके।