Movie prime

 रतलाम / NDPS एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

 

 

रतलाम, 02 नवंबर(इ खबर टुडे)। स्थानीय थाना पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत दर्ज मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ​पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी श्रीमती पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पतिराम डावरे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिन ​रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना बरखेड़ा कलां के अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 8/18, 29 NDPS एक्ट में फरार आरोपी जोगिन्द्र उर्फ रिंकू (पिता अजीत सिंह, उम्र 34 वर्ष) को उसके गृह ग्राम पातन (तहसील व जिला हिसार, हरियाणा) से धर दबोचा। गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

​सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पतिराम डावरे, उपनिरीक्षक हरिसिंह बडेरा, उपनिरीक्षक मोहन भाटी, प्रधान आरक्षक अमित भावसार (528), आरक्षक प्रीतम लोहार (1135), आरक्षक अरविंद (281), आरक्षक मुकेश (08), आरक्षक विशाल (615), आरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर (964), आरक्षक अनिल रावत (994), आरक्षक शकील (118) एवं साइबर सैल रतलाम की सराहनीय भूमिका रही।