Movie prime

 नामली पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

 
 

रतलाम, 31 मार्च (इ खबर टुडे)। नामली थाना पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर तहसील के सामने स्थित लोकेन्द्र राठौड़ के सर्विस सेंटर के पास एक खाली प्लॉट से आरोपी को पकड़ा।

पकड़ा गया आरोपी लोकेन्द्र पिता हीरालाल राठौड़ (उम्र 49 वर्ष), निवासी तहसील के सामने, नामली का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से चार पेटी ब्लेंडर स्प्राइट शराब, कुल 48 बोतल (करीब 36 लीटर) बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 48,000 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गायत्री सोनी के अनुसार क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।