Movie prime

 रतलाम / अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

 
 

रतलाम, 11 अप्रैल ( खबर टुडे)। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिंगनोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ढोढर चौकी पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध हथियारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी को मुखबिर से सूचना मिली।

सूचना के आधार पर 10 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने कलालिया रोड स्थित एक फार्महाउस के पास घेराबंदी कर आरोपी वसीम पिता नजिम खान (42 वर्ष), निवासी ग्राम परवलिया, थाना रिंगनोद, जिला रतलाम को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा राउंड बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 138/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल उससे हथियार के स्रोत और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जब्त सामग्री
एक अवैध देशी पिस्टल
दो जिंदा कारतूस (कुल कीमत लगभग 25,000 रुपये)

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, आरक्षक राधेश्याम चौहान, शोभाराम शर्मा, कृष्णपाल सिंह और नरेंद्र सिंह जगावत की सराहनीय भूमिका रही।