बजरंग नगर में महिला ने लगाई फांसी, अज्ञात कारणों के चलते उठाया खौफनाक कदम; पुलिस जांच में जुटी
रतलाम, 22 अक्टूबर (इ खबर टुडे)। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के सालाखेड़ी चौकी अंतर्गत स्टेट बजरंग नगर में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था, पति और दोनों बेटे काम पर गए हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजरंग नगर निवासी जुबेदा पति आशिफ ने गुरुवार को घर पर अकेले होने का फायदा उठाते हुए दुपट्टे से पंखे पर फांसी का फंदा बनाया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय मृतका के पति और उनके दो बेटे काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। जब परिजन वापस लौटे, तो घटना की जानकारी लगी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सालाखेड़ी चौकी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज भेजा।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
बजरंग नगर में महिला ने लगाई फांसी, अज्ञात कारणों के चलते उठाया खौफनाक कदम; पुलिस जांच में जुटी

