Movie prime

रतलाम: घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर चोर को 3 वर्ष की जेल

 
रतलाम,13मार्च(इ खबर टुडे)। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री आकांक्षा ने घर में नकबजनी और चोरी करने वाले एक आदतन अपराधी को कड़ा सबक सिखाया है। न्यायालय ने आरोपी शहजाद उर्फ चिन्ना (40 वर्ष), निवासी चंदन नगर इंदौर को दोषी पाते हुए 3 वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड से दंडित कर जेल भेज दिया है।

​अभियोजन के अनुसार, पीड़ित श्यामबाबू 2 जुलाई 2023 को इलाज के लिए इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल गए हुए थे। इसी दौरान उनके रिश्तेदार रामचंद्र लालचंदानी ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। पीड़ित की सहमति पर रामचंद्र ने पुलिस को इसकी सूचना दी।


​पुलिस कार्रवाई और जब्ती
​प्रभारी उपनिदेशक अभियोजन श्रीमती आशा शाक्यवार ने बताया कि विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी शहजाद उर्फ चिन्ना को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने निम्नलिखित सामग्री बरामद की:₹50,000 नगद ,एक जोड़ी सोने की चूड़ी,​एक सोने की चेन,​एक सोने की अंगूठी,​जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।

​न्यायालय का फैसला
​न्यायालय ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी वर्षा भाबर के तर्कों से सहमत होते हुए आरोपी को निम्न धाराओं में सजा सुनाई। अभियोजन की सशक्त पैरवी के चलते आरोपी को दोषसिद्ध होकर तत्काल जेल भेज दिया गया।