नागर ब्राह्मण समाज द्वारा दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन का होगा आयोजन
रतलाम, 18 सितंबर(इ खबर टुडे)। नागर ब्राह्मण समाज द्वारा 19 एवं 20 सितम्बर को सागोद रोड़ स्थित एक निजी परिसर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसकी सम्पूर्ण तैयारी श्री नागर ब्राह्मण परिषद रतलाम द्वारा की जा रही है। 19 सितम्बर शनिवार को दोपहर 4 बजे श्री नागर ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरूस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा तथा विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय एवं अन्य जानकारी के समावेश सहित वरिष्ठ पत्रकार ओम त्रिवेदी द्वारा सम्पादित स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। उक्त समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. अरूण व्यास उज्जैन तथा विशेष अतिथि भाजपा नेता एवं शिक्षाविद महादेव प्रसाद नागर सुखेड़ा, लेखिका एवं व्याख्याता श्वेता नागर रहेंगे।
इसी प्रकार 20 सितम्बर रविवार को अखिल भारतीय स्तर का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित होगा। आयोजन का प्रारम्भ प्रात: 8 बजे पंजीयन के साथ शुरू होगा। जिसमें मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान आदि जगहों से विवाह योग्य लगभग 300 प्रतिभागी द्वारा भाग लिया जाएगा।
मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद रतलाम शाखा के अध्यक्ष जितेन्द्र नागर, सचिव संदीप जोशी तथा ओम त्रिवेदी, निर्मल व्यास (बबलु), महेश रावल, सुनिल दवे, दिलीप मेहता, राजेन्द्र रावल, हेमंत भट्ट, मनीष रावल, धर्मेन्द्र नागर, विवेक नागर, महिला शाखा अध्यक्ष मिनाक्षी रावल, सीमा जोशी, प्रमिला त्रिवेदी, सुरेखा नागर, माया मेहता सहित सभी नागरजनों ने कार्यक्रम में समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दो दिवसीय आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
नागर वैभव स्मारिका होगी विमोचित
विमोचित किए जाने वाली नागर वैभव स्मारिका 120 रंगीन पृष्ठों तथा सुंदर कलेवर के साथ तैयार की गई है। जिसमें समाज के प्रतिष्ठानो, परिवारों आदि की जानकारी के साथ परिचय सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की चित्रमय जानकारी रहेगी। यह स्मारिका वैवाहिक रिश्तों के लिए महत्वपूर्ण होगी। नागर परिषद के सचिव संदीप जोशी ने उक्त जानकारी देते बताया कि प्रिंट होकर आ चुकी पत्रिका देव श्री गार्डन स्थित आयोजन स्थल पर उपलब्ध रहेगी।

