Ratlam/ नगर निगम सभागृह में सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होगी जनसुनवाई
Updated: Aug 17, 2026, 19:25 IST
रतलाम 17 अगस्त (इ खबर टुडे ) । शासन निर्देशानुसार जनसुनवाई को नागरिकों के अधिक निकट एवं सुलभ बनाने तथा समस्याओं का सक्षम स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित् किये जाने हेतु विकेन्द्रीकृत जनसुनवाई व्यवस्था के तहत सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को 11ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे नगर निगम सभागृह में जनसुनवाई आयोजित की जायेगी ।
जिसमें नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, प्रभावी एवं संवेदनशील निराकरण तथा प्रशासन एवं नागरिकों के मध्य सीधा संवाद किया जायेगा। 
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि नगर निगम से संबंधित समस्याऐं एवं शिकायत सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण करवायें।

