551 कुण्डीय महायज्ञ के साथ चमत्कारिक श्री बाल हनुमान मंदिर की होगी स्थापना
रतलाम, 12 जनवरी (इ खबर टुडे)। इस हनुमान जन्मोत्सव पर चमत्कारिक श्री बाल हनुमान मंदिर नव निर्माण मंडल के द्वारा श्री बालाजी धाम के नवनिर्माण पूर्ण होने और विधिवत विग्रह की गर्भ ग्रह विस्थापन की प्रक्रिया वैदिक पद्धति से की जावेगी। इस हेतु एक कुंड एक यजमान की व्यवस्था की गई है। शहर में रतनपुरी 80 फीट रोड पर मंडल द्वारा 3 अप्रेल 2026 शुक्रवार को 551 कुण्डीय महायज्ञ किया जा रहा है।
इस हेतु इस निमित्त नगर के भक्तों की आवश्यक बैठकमंदिर प्रांगण अलकापुरी में की गई। जिसमें कार्यक्रम आयोजन समिति के अतिरिक्त शहर के भक्त जन ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। जिसमें आयोजन समिति के द्वारा उक्त कार्यक्रम के निर्मित नगर में मंडल सदस्यों के द्वारादेव दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के विभिन्न मंदिर पर उपस्थिति हेतु विधिवत आमंत्रण दिया जा रहा है।
आयोजन समिति के द्वारा बैठक में आयोजन यातायात यज्ञ सामग्री व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था समिति जल समिति प्रचार समिति पंजीयन समिति और उपसमिति और प्रभारियों का चयन कर गठन किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम की गुणवत्ता पर कार्य करने हेतु महिला समिति का गठन किया गया और साथ ही आयोजन समिति के द्वारा शहर की धर्मप्रेमी जनता से उक्त महायज्ञ में सम्मिलित होने के विषय में प्रत्येक वार्ड स्तर पर विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई।
महायज्ञ के पश्चात भव्य शोभा यात्रा का आयोजन रखा गया है, जो कार्यक्रम स्थल से चमत्कारी श्री बाल हनुमान जी मंदिर नव निर्माण मंडल श्री बालाजी धाम अलकापुरी पहुँचेगा। रास्ते में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को संस्थाओं और समाज के द्वारा शोभायात्रा का सम्मान किया जाएगा। जहाँ महारती के पश्चात प्रति वर्ष अनुसार महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के द्वारा शहर की विभिन्न सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक क्रीड़ा संस्थाओं सहित व्यायामशाला आदि संस्थाओं को उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

