Movie prime

रतलाम / अज्ञात कारणों से मकान में लगी भीषण आग, तीन बेल, चार बकरियां व 15 मुर्गे जिंदा जले, दो लाख से अधिक का नुकसान

 
 

रतलाम,15 फरवरी (इ खबर टुडे)। जिले के बाजना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सदला माल में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात कारणों के चलते एक मकान में अचानक आग गई। आग लगने से मकान के बंधे बेल, बकरियां एवं मुर्गे जिंदा जल गए। वहीं दो बेल और एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। 

प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार शनिवार रविवार दरमियान देर रात गौतम पिता जीवणा के मकान में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी उसकी चपेट में आने से तीन बेल, चार बकरियां एवं 15 मुर्गे जिंदा जल गए। गनीमत रही की आग लगने की घटना के तुरंत बाद घर में मौजूद परिजन बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

फिलहाल ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया और दो बेल और एक गाय को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया। जिससे उनकी जान बच गई। हादसे में करीब दो लाख से ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और आग लगने के कारणों का पता करने में जुट गई।