भारतीय जनता युवा मोर्चा रतलाम द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर कल निकलेगी भव्य तिरंगा वाहन रैली
रतलाम, 11 अगस्त (इ खबर टुडे)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला रतलाम द्वारा देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ एक भव्य तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी ने दी है।
इस देशभक्तिपूर्ण आयोजन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य कश्यप, और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
तिरंगा वाहन रैली महालवाड़ा से कल 12 अगस्त को प्रातः 11 बजे महालवाड़ा से प्रारंभ होकर रतलाम नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरेगी और अलकापुरी स्थित भारत माता उद्यान पर संपन्न होगी। यहाँ पहुँचकर सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला रतलाम के जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी ने समस्त सम्मानित वरिष्ठजनों, भाजपा पदाधिकारियों, युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं और नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक एवं सफल बनाएं।

