Movie prime

रतलाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की युवा इकाई द्वारा भव्य पथ संचलन आयोजित, अनुशासन और घोष के साथ कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक

 

 

​रतलाम, 12 अक्टूबर (इ खबर टुडे)। शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की युवा इकाई द्वारा एक भव्य और अनूठा पथ संचलन निकाला गया। शासकीय विवेकानंद कॉमर्स कॉलेज, डोंगरे नगर से शुरू हुए इस संचलन में युवाओं का अद्भुत उत्साह, अनुशासन और घोष की गूंज देखने को मिली।  

पंथ संचलन का मार्ग शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जिसमें विवेकानंद कॉमर्स कॉलेज से प्रस्थान कर ​गौशाला रोड, ​बाजना बस स्टैंड, ​लकड़पीठ रोड, ​चांदनी चौक, ​चौमुखी पुल, ​गणेश देवरी, ​रानी जी का मंदिर, ​शहीद चौक, ​हाट रोड शामिल रहा। संचलन का ​वापस विवेकानंद कॉमर्स कॉलेज स्थल पर समापन हुआ।

नागरिकों ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत
संचलन के दौरान जिस-जिस मार्ग से स्वयंसेवकों की टुकड़ियाँ गुजरीं, वहाँ शहर के प्रबुद्धजनों और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान संपूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया।

​सुरक्षा और यातायात व्यवस्था रही मुस्तैद
सैकड़ों स्वयंसेवकों के अनुशासनबद्ध संचलन और उमड़ी भीड़ के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, जिससे मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।