11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह और गौ-अस्पताल का भूमि पूजन 26 अप्रैल को
रतलाम,24 अप्रैल(इ खबर टुडे) । धर्म और सेवा की नगरी रतलाम में आगामी 26 अप्रैल , रविवार को एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक और सामाजिक समागम होने जा रहा है। परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 अवधूत श्री नर्मदानंद बापजी की पावन प्रेरणा से, माँ नर्मदा की 108 दिवसीय पद प्रदक्षिणा यात्रा की सफल पूर्णता के उपलक्ष्य में 'त्रिपुण्ड भवन' में निर्धन कन्याओ के सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन चौधरी और संजय चौधरी हैं। आयोजन के केंद्र में जहाँ निर्धन हिन्दू कन्याओं का विवाह है, वहीं बेसहारा गौमाता की सेवा के लिए समर्पित एक अस्पताल की नींव भी रखी जाएगी।
प्रमुख आकर्षण: सामूहिक विवाह और गौ-सेवा संकल्प
कार्यक्रम के दौरान 11 हिन्दू कन्याओं का नि:शुल्क सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ ही, गौमाता के नि:शुल्क उपचार हेतु निर्मित होने वाले अस्पताल का भव्य भूमि पूजन भी किया जाएगा। यह कदम क्षेत्र में गौ-संरक्षण और सेवा की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।
कार्यक्रम की रूपरेखा (रविवार, 26 अप्रैल 2026)
प्रातः 06:00 - 07:00: श्री गणेश पूजन
प्रातः 07:00 - 08:30: मण्डप एवं तोरण पूजन
प्रातः 08:30 - 10:00: शुभ लग्न (विवाह संस्कार)
प्रातः 10:00 - 10:30: शुभ मिलन शोभा यात्रा
प्रातः 10:30 से: संतों का स्वागत एवं आशीर्वाद वचन
दोपहर 12:45: गौमाता सेवार्थ अस्पताल का भूमि पूजन
दोपहर 01:00 से: स्नेहभोज
दिग्गज संतों और राजनेताओं की उपस्थिति
कार्यक्रम में महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वती जी महाराज की अध्यक्षता रहेगी। साथ ही, अखिल भारतीय गौ-सेवा गतिविधि के अजीत प्रसाद महापात्र , विहिप के जितेन्द्र पंवार, और मध्य प्रदेश शासन के कई दिग्गज नेता जैसे चेतन्य काश्यप (कैबिनेट मंत्री), सावित्री ठाकुर (केन्द्रीय मंत्री), और राव उदय प्रताप सिंह (कैबिनेट मंत्री) मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
इन जोड़ों का होगा विवाह
विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों में शिवना-रोहित, आयुषी-प्रतापसिंह, अंजू-अजय, इजनीत नती-कमल, निर्मला-पवन, आरती-संदीप, हितेश्वरी-जितेन्द्र, अनीता-भूपेन्द्र, आरती-अजय, शिवानी-धर्मेंद्र और पायल-मुकेश शामिल हैं। ये जोड़े रतलाम, उज्जैन, इंदौर, धार और मंदसौर जैसे विभिन्न क्षेत्रों से हैं।
स्थान: त्रिपुण्ड भवन, कनेरी रोड, रतलाम (म.प्र.)
आयोजक: नवीन चौधरी, संजय चौधरी एवं समस्त स्टाफ।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज के वंचित वर्ग की सहायता और जीव-दया के प्रति एक अनुकरणीय उदाहरण पेश करता है।

