Movie prime

 रतलाम / पुराने कलेक्ट्रेट में चोरों ने बोला धावा, जिला प्रौढ़ शिक्षा कार्यालय का ताला तोड़कर सीपीयू चोरी, एफआईआर दर्ज

 

 

रतलाम,05 अगस्त(इ खबर टुडे)। शहर के पुराना कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला प्रौढ़ शिक्षा कार्यालय में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर कंप्यूटर का सीपीयू पार कर दिया। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए ऑफिस के मेन गेट के दरवाजे के नीचे का हिस्सा तोड़ा और अंदर घुसकर सीपीयू चोरी कर ले गए। सुबह जब कार्यालय प्रभारी पहुंचे, तब घटना का खुलासा हुआ। फरियादी की शिकायत पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

पुलिस से ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रप्रियदर्शिनी कॉलोनी निवासी एवं जिला प्रौढ़ शिक्षा कार्यालय के प्रभारी ज्ञानेश्वर परिहार (61) ने बताया कि वे 04 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे ऑफिस में ताला लगाकर गए थे। 05 अगस्त की सुबह करीब 10:00 बजे जब वे ऑफिस पहुंचे, तो टेबल पर रखा सीपीयू गायब मिला। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात बदमाश मेन गेट के दरवाजे के नीचे का हिस्सा तोड़कर अंदर घुसे और सीपीयू चुरा ले गए।  

​तीन संदिग्धों पर आशंका
​फरियादी ज्ञानेश्वर परिहार ने रिपोर्ट में बताया कि पिछले कुछ दिनों से रणजीत, किन्तर और धम्मु नामक तीन व्यक्ति ऑफिस के आसपास घूमते हुए दिखाई दे रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं में से किसी ने वारदात को अंजाम दिया है।  

​स्टेशन रोड थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 0583/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 331(4) और 305(a) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।