Movie prime

 
11 अप्रैल को विशाल वाहन रैली के साथ निकाली जाएगी श्री केशव भगवान की शोभायात्रा

 श्री केशव भगवान महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव में होंगे कई धार्मिक आयोजन 
 

07 अप्रैल से सप्त दिवसीय महारुद्र यज्ञ
10 अप्रैल को श्री हनुमान चालीसा के 1008 पाठ
11 अप्रैल को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
13 अप्रैल को केशव भगवान का अभिषेक और महाप्रसादी 

 

 

रतलाम,06 अप्रैल (इ खबर टुडे) । श्री नित्यानंद आश्रम सागोद रोड स्थित श्री केशव भगवान महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम को लेकर रविवार शाम को नगर के गणमान्यजन एवं गुरु भक्तों की संतश्री नर्मदानंदजी बापजी के सानिध्य में  हुई बैठक में विभिन्न समितियो का गठन कर कार्य विभाजन के साथ सभी ने दिनांक 11 अप्रैल को विशाल दो पहिया वाहन रैली के रूप में श्री केशव भगवान शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया ।

 भक्त मंडल के मोहन चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 24 मार्च से अखंड ॐ नमः शिवाय जाप के कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ दिनांक 7 अप्रैल से सप्त दिवसीय महारुद्र यज्ञ,दिनांक 10 अप्रैल को श्री हनुमान चालीसा के 1008 पाठ किए जाएंगे, दिनांक 11 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 तक इंदौर के कुशल चिकित्सकों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर श्रीनित्यानंद आश्रम में आयोजित किया जाएगा जिसमें कैंसर, किडनी, आंख, नाक, कान, गले शुगर, बीपी आदि की निशुल्क जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।  दिनांक 11 अप्रैल की शाम 4:00 बजे महलवाड़ा से श्री केशव भगवान की शोभायात्रा विशाल दो पहिया वाहन रैली के रूप में निकाली जाएगी जो कि  नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए श्री नित्यानंद आश्रम पहुंचेगी।  दिनांक 11 अप्रैल एवं 12 अप्रैल शाम को देश के ख्यात संतों के द्वारा कर्म,भक्ति एवं उपासना विषय पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी एवं दिनांक 13 अप्रैल को प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में श्री केशव भगवान का अभिषेक ,प्रातः 10:00 बजे पूर्णाहुति के बाद महाप्रसादी होगी।

उक्त बैठक में अनिल झालानी, माली समाज के अध्यक्षद्वय़ शिवलालभाटी ,बाबूलाल माली ,  राठौड तेली समाज के अध्यक्ष दिनेश राठौड़ ,भट्ट समाज के अध्यक्ष राजकुमार भट्ट ,रविदास समाज के अध्यक्ष प्रभु सोलंकी,  समाजसेवी मनोहर पोरवाल ,गोविंद काकानी ,रामबाबू शर्मा, गायत्री परिवार से विवेक चौधरी, ब्लडबैंक प्रभारी मोहन मुरलीवाला, संदीप यादव, जनक नागल, नवीन चौधरी ,बसंत पंड्या, सुरेश पापटवाल, विजय शर्मा, सावन ओझा, शंभू चौधरी ,पार्षद अनिता कटारा, पार्षद बलराम भट्ट ,जुगल पंड्या, विकास शैवाल, डॉ दिलीप पंड्या,डॉ राजेंद्र तिवारी, गोपाल पंड्या, गुल्लू जोशी, देवेंद्रपुरोहित ,आनंद शर्मा, चंद्र प्रकाश व्यास ,सुरेंद्र सिंह भाटी, नारायण चौधरी, अशोक चौहान ,सुखदेव सिंह कुशवाह दिनेश ठन्ना ,ओम ठन्ना, आनंदीलाल ठन्ना, गोवर्धन लाल पटेल, पूनम चंद्र पटेल, बसंती लाल धाकड़, नरसिंह पटेल, गोपाल नागर,अनिल पांचाल, बृजमोहन पंड्या ,ईश्वर पांचाल ईश्वर मिर्ची ,शंकर लाल पटेल, राधेश्याम नायमा,  सहित कई गुरु भक्त उपस्थित रहे।बैठक का संचालन राजेश सक्सेना ने एवं आभार नरेंद्र जोशी गुल्लू ने प्रकट किया।