आमजन से जुडी समस्याओ को लेकर जनसुनवाई में 95 आवेदन पर हुई सुनवाई
जनसुनवाई में 95 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में आवेदक मुकेश पिता कारूलाल निवासी नामली ने बताया कि उसने निवासरत मकान की भूमि के पट्टे की प्रतिलिपि हेतु पटवारी को आवेदन दिया था, परंतु आज दिनांक तक पट्टे की प्रतिलिपि प्राप्त नहीं हुई। कार्यवाही हेतु तहसीलदार नामली को निर्देशित किया गया। आवेदक जितेंद्र निवासी मोयाखेड़ा ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास स्वीकृति हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु सीईओ जनपद जावरा को निर्देशित किया गया।
आवेदक ईश्वरलाल पिता नानूराम निवासी ग्राम आमलेटा ने सड़क दुर्घटना में पुत्र की मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता राशि हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार शहर को निर्देशित किया गया। आवेदक सूरज पिता रामा निवासी ग्राम सांसर ने आवेदन दिया कि उनकी माता का स्वर्गवास 27 मार्च 2023 को हो चुका है।
मृत्यु उपरांत मिलने वाली संबल योजना के तहत स्वीकृत हुई आर्थिक सहायता राशि आज दिनांक तक आवेदक को प्राप्त नहीं हुई। कार्यवाही हेतु सीईओ जनपद पंचायत सैलाना को निर्देशित किया गया।
आवेदक खालिक पिता नारू निवासी सुभाष नगर ने बताया कि वह विकलांग है जिस कारण वह परिवार का पालन पोषण करने में असमर्थ है। दिव्यांग सहायता योजना अन्तर्गत ई रिक्शा हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु सामाजिक न्याय विभाग को निर्देशित किया गया।
आवेदिका मोनिका पति कमल निवासी डी डी नगर ने बताया कि उनके पति की 7 फरवरी 2026 को आकस्मिक मृत्यु हो गई। परिवार में दो बच्चे और सास-ससुर हैं तथा आजीविका का कोई अन्य साधन नहीं है। आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

