जनकल्याण शिविर में 903 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण, बड़ी संख्या में हितग्राही हुए लाभान्वित
रतलाम, 13 जून (इ खबर टुडे)। जनकल्याणकारी योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकाय/विकासखंड मुख्यालय पर 3 दिवसीय जनकल्याण शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभागों द्वारा योजनाओं / सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाए गए है एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी विभागों द्वारा नागरिकों को प्रदान की जा रही है।
नगर निगम परिसर रतलाम में आयोजित तीन दिवसीय शिविर में आज दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराया एवं शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में कुल 1531 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 908 का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। शिविर में कमिश्नर नगर निगम अनिल भाना, एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर, एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।
प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविरों में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें।

