रतलाम / जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 6200 रुपये व ताश के पत्ते जब्त
रतलाम,28 मार्च(इ खबर टुडे)। दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 6200 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। घटना बीते दिन दोपहर को ग्राम सागोद स्थित रिंग रोड के पास एक पेड़ के नीचे की है, जहां कुछ लोग जुआ खेल रहे थे।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मुखबिर से जुआ खेलने की सूचना मिलने पर दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी बद्रीलाल पिता पन्नालाल पाटीदार 55 वर्ष निवासी ग्राम हरथली, संदीप पिता भंवरलाल पिरोदिया जाति जैन 33 साल निवासी गोपाल गौशाला, राजेश पिता लक्ष्मीनारायण राठौड जाति तैली 57 वर्ष निवासी 15 भगतपुरी, इदरिश पिता सादिक अली बोहरा 53 वर्ष निवासी बोहरा बाखल, नवरत्न पिता सुरजमल कटारिया जैन 54 वर्ष निवासी 123 चाँदनी चौक, गोविन्द पिता छोगालाल सेन 80 वर्ष निवासी धनजी भाई का नोहरा, भगवतीलाल पिता सीताराम बैरागी 70 वर्ष निवासी त्रिपुलिया गेट, कैलाश पिता नाथूजी गुर्जर 65 वर्ष निवासी सागोद, निरंजन पिता भेरूलाल शर्मा 72 वर्ष निवासी शिवालय कालोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

