रतलाम में जुआ - सट्टा खेलते आठ आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, माणकचौक पुलिस की कार्रवाई
रतलाम,17 अगस्त(इ खबर टुडे)। शहर के माणकचौक थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ ओर सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश पत्ती, सट्टा अंक पर्चियां और 3480 रुपये की नकद राशि बरामद की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
माणकचौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र में जुआ - सट्टे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में कुछ लोग जुआ - सट्टे का कारोबार चला रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर चार आरोपी को जुआ खेलते और चार आरोपी को सट्टा पर्ची के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों से ताश पत्ति, सट्टा पर्ची सहित 3480 रूपये भी बरामद किय गए।
गिरफ्तार आरोपी
कमजी (45 वर्ष), पिता नागू पारणी – निवासी सैलाना
मंगल (42 वर्ष), पिता मालजी खराड़ी – निवासी रावटी
शंभूलाल (60 वर्ष), पिता अम्बाराम मुनिया – निवासी रामनगर
चंद्रशेखर (36 वर्ष), पिता मुन्नालाल गवली – निवासी गवली मोहल्ला
आकाश (37 वर्ष), पिता प्रकाश पंवार – निवासी ईश्वर नगर
मदनलाल (50 वर्ष), पिता भीमजी चौहान – निवासी टाटानगर
सुरेश (49 वर्ष), पिता गणपत बसोड़ – निवासी रामगढ़
दीपक (28 वर्ष), पिता प्रकाश नझ्या – निवासी कल्याण नगर
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कानूनी व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि शहर में सट्टे और जुए के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

