× Article_Image
Movie prime

 अबकी बार ग्राम पंचदेहरिया में 77 कृष्णमृगों का रेस्क्यू
​​​​​​​

 

 

उज्जैन, 14 अक्टुम्बर (इ खबर टुडे /  परमार)। मालवांचल के शाजापुर–शुजालपुर क्षेत्र में कृष्णमृग (ब्लैकबक) कैप्चर एवं स्थानांतरण अभियान का द्वितीय चरण जारी है। अभियान के तृतीय दिवस मंगलवार को ग्राम पंचदेहरिया में 77 कृष्णमृगों को पकडकर कूनों राष्ट्रीय पार्क पशु चिकित्सक की देखरेख में ट्रकों में भरकर भेजा गया है।

द्वितीय चरण में कुल 2,000 कृष्णमृगों को अनुकूल वन क्षेत्र में स्थानांतरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।अभियान दक्षिण अफ्रीका की विशेषज्ञ संस्था ‘कंजर्वेशन सॉल्यूशंस’ के तकनीकी सहयोग से हो रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए वन्यप्राणी चिकित्सक, वन अधिकारी एवं प्रशिक्षित मैदानी कर्मचारी अभियान में सहभागिता कर रहे हैं। इससे पूर्व हन्नूखेड़ी और पोलायकला के खेतों से पहले दिन 97,दुसरे दिन 79 कृष्णमृगों को पकड कर कूनो पार्क भेजा गया जा चुका है।