Movie prime

रतलाम पुलिस की सफलता: 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ 05 तस्कर गिरफ्तार, ईको कार भी जब्त

 


​रतलाम, 04 सितंबर (इ खबर टुडे)। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतलाम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना रिंगनोद की ढोढर चौकी पुलिस टीम ने महू-नीमच फोरलेन पर घेराबंदी कर ईको कार से 100 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की है। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है। कुल जब्त मशरूका की कीमत 15 लाख है।

​पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले भर में नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एएसपी विवेक कुमार लाल और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी की टीम को ढोढर सर्किट हाउस के पास संदिग्ध कार (MP09AX7430) के संबंध में मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी।

​घेराबंदी कर पकड़े गए 5 आरोपी
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फोरलेन रोड पर नाकेबंदी कर संदेहास्पद ईको कार को रोका। एनडीपीएस एक्ट के तहत जब वाहन की गहन तलाशी ली गई, तो उसमें से 100 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार सवार पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

​गिरफ्तार आरोपियों की सूची
​फारूक (33) पिता शबदर खाँ मेवाती — निवासी बामंदा, थाना बलकवाड़ा, जिला खरगोन
​अरबाज (26) पिता कलीम खान पठान — निवासी अग्रवाल कॉलोनी, राऊ, जिला इंदौर
​साहिल (25) पिता फारूक शेख — निवासी विजय पैलेस कॉलोनी, चोइथराम मंडी, इंदौर
​इमरान (24) पिता शकील मंसूरी — निवासी हॉस्पिटल चौक, अंजड़, जिला बड़वानी
​शाहरुख (32) पिता शौकत रशीद मंसूरी — निवासी फुटला तालाब, अंजड़, जिला बड़वानी

​जब्त संपत्ति
​100 ग्राम एमडी ड्रग्स: अनुमानित कीमत 10 लाख
​ईको कार (MP09AX7430): अनुमानित कीमत 5 लाख

​नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ड्रग्स कहाँ से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन से जुड़े कई अन्य बड़े नामों का भी खुलासा हो सकता है।

सराहनीय भूमिका
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उनि. रघुवीर जोशी, उनि. राजेश मालवीय, सउनि. अशोक चौहान, प्र.आर. सुधीरसिंह राठौर, प्र.आर. हर्षसिंह, प्र.आर. राधेश्याम, प्र.आर. नरेन्द्रसिंह जगावत, आर. शोभाराम शर्मा, आर. 858 रविन्द्रसिंह एवं आर. अनिल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।