Movie prime

 रतलाम / आदतन सटोरिए राकेश खन्नीवाल सहित 5 सटोरिए गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

 

 

​रतलाम, 25 अक्टूबर (इ खबर टुडे)। माणक चौक पुलिस ने सट्टा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के विख्यात आदतन सटोरिए (खाईवाल) राकेश खन्नीवाल सहित पांच सटोरियों को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां और 8,000 रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है।  
​
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी राकेश खन्नीवाल इलाके का एक शातिर सटोरिया है, जिस पर सट्टा एक्ट के तहत पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। माणक चौक पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है। पुलिस ने सख्त संदेश देते हुए आदतन सटोरिए राकेश पिता रतनलाल खन्नीवाल उम्र 50 वर्ष निवासी भाटों का वास रतलाम सहित राजेश पिता नवरत्न जैन (उम्र 54 वर्ष निवासीईश्वरनगर, हाल मुकाम- हिम्मत नगर साईं मंदिर के पास रतलाम, ​हिम्मत पिता कोदर गुर्जर उम्र 45 वर्ष निवासी महेश नगर नयागांव रतलाम, ​गुलाम साबिर पिता गुलाब अहमद मीरासी उम्र 52 वर्ष निवासी- वेद व्यास कॉलोनी रतलाम, ​सलीम पिता इलाही शाह उम्र 48 वर्ष निवासी दरगाह के पास सुभाषनगर रतलाम का शहर में जुलूस भी निकाला।  

​पुलिस द्वारा की गई इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य सटोरियों में हड़कंप मच गया है।