Movie prime

 रतलाम पुलिस को सफलता: खेत की टापरी से 43 पेटी अवैध शराब जब्त, जब्त शराब की कीमती 1.23 लाख 

 

 

​रतलाम, 07 अक्टूम्बर(इ खबर टुडे)। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में अवैध शराब तस्करी, परिवहन और शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रावटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम महुड़ी का माल स्थित एक खेत के पास दबिश देकर 43 पेटी अवैध शराब जब्त की है।

​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो एवं एस.डी.ओ.पी. सैलाना लेखराज मीणा (आईपीएस) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रावटी निरीक्षक मनीष डावर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। 07 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम महुड़ी का माल में सरवन भूरिया के खेत के पास स्थित कच्ची खुली टापरी पर छापेमारी की।

​कार्रवाई के दौरान मौके से 10 पेटी माउंट कैन बीयर और 33 पेटी देशी प्लेन मदिरा क्वार्टर (कुल 405 बल्क लीटर अवैध शराब) पंचों के समक्ष जब्त की गई। जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,23,000 बताई जा रही है।

​तलाशी के दौरान मौके पर कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं मिला। पूछताछ में टापरी सरवन पिता नरू भूरिया (निवासी महुड़ी का माल) की होना पाई गई। रावटी पुलिस ने अज्ञात एवं संबंधित आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। फिलहाल फरार आरोपी सरवन भूरिया की तलाश जारी है।

​पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष डावर, उप निरीक्षक गल सिंह भावेल, सहायक उप निरीक्षक पारसिंह वसुनिया, प्रधान आरक्षक आशीष धनक, महिला प्रधान आरक्षक अर्चना बाथरी, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर मालवीय, प्रधान आरक्षक हेमंत जाट, प्रधान आरक्षक आतिश धनक, आरक्षक अवधेश सिंह परमार, आरक्षक बहादुर दांगी, आरक्षक प्रेम कटारा एवं थाना टीम का विशेष व सराहनीय योगदान रहा।