रतलाम / 6 लाख से ज्यादा की 200 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
कुल जप्त मशरूका ₹12,24,000 (बारह लाख चौबीस हजार रुपये)
रतलाम 29 नवंबर (इ खबर टुडे)। जिले की पुलिस को अवैध शराब तस्करी के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। रिंगनोद थाना अंतर्गत ढोढर चौकी में अवैध शराब की 200 पेटी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात रिंगनोद थाना अंतर्गत ढोढर चौकी पर शुक्रवार को रात में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बरखेड़ी फंटा ढोढर के पास एक वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन की जा रही है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर देवेन्द्र पिता रघुवीर सिंह नरुका एवं नदीम पिता शकील अहमद अंसारी को पकड़ा गया। जांच के दौरान उनके कब्जे से 200 पेटी पावर 10000 बीयर (प्रत्येक पेटी में 24 केन × 500 ml), कुल 2400 बल्क लीटर, कीमत लगभग ₹6,24,000 बरामद हुई। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MP-09-GH-8292 कीमत लगभग ₹6,00,000 भी जप्त किया गया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना रिंगनोद पर अपराध क्रमांक 455/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है। आरोपियों से अवैध शराब के स्त्रोत एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूका
200 पेटी पावर 10000 बीयर (2400 BL)
कीमत : ₹6,24,000
महिन्द्रा बोलेरो पिकअप MP-09-GH-8292
कीमत : ₹6,00,000
कुल जप्त मशरूका ₹12,24,000 (बारह लाख चौबीस हजार रुपये)
गिरफ्तार आरोपी
देवेन्द्र पिता रघुवीर सिंह नरुका, उम्र 20 वर्ष
निवासी ग्राम नायन, बिरला ग्राम नागदा, जिला उज्जैन
नदीम पिता शकील अहमद अंसारी, उम्र 35 वर्ष
निवासी बेरी मैदान बुरहानपुर, हाल मुकाम चंदन नगर, इंदौर
शराब की तस्करी करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद, उनि. रघुवीर जोशी, सउनि. गजेन्द्र सिंह शक्तावत, प्र.आर. 914 राहुल उपाध्याय, आर. 923 जितेन्द्र व्यास, आर. 279 मुकेश गेहलोत, आर. 291 कृष्णपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

