Movie prime

  रतलाम पुलिस का एक्शन: 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत 9 महीने में 1320 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 2009 से फरार अपराधी भी धराए

 

 

रतलाम, 08 अक्टूबर (इ खबर टुडे)। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए रतलाम पुलिस का विशेष अभियान 'ऑपरेशन क्लीन' लगातार प्रभावी रूप से जारी है। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

अभियान के तहत तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार धरपकड़ की जा रही है। 01 जनवरी से 30 सितंबर 2026 तक के इन 9 महीनों में रतलाम पुलिस ने कुल 1320 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

माहवार गिरफ्तारी 
जनवरी 2026: 156 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

फरवरी 2026: 130 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

मार्च 2026: 160 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

अप्रैल 2026: 99 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

मई 2026: 209 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

जून 2026: 158 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

जुलाई 2026: 142 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

अगस्त 2026: 147 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

सितंबर 2026: 119 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

वर्षों से फरार अपराधियों पर भी कसा शिकंजा
इस विशेष अभियान के दौरान उन दीर्घकालीन फरार वारंटियों को भी दबोचा गया, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर थे। इनमें कुल 28 ऐसे स्थाई वारंटी शामिल हैं जो 4 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे थे। 

वर्ष 2009 से फरार: 01 वारंटी

वर्ष 2010 से फरार: 01 वारंटी

वर्ष 2011 से फरार: 04 वारंटी

वर्ष 2012 से फरार: 02 वारंटी

वर्ष 2015 से फरार: 02 वारंटी

वर्ष 2018 से फरार: 03 वारंटी

वर्ष 2021 से फरार: 01 वारंटी

वर्ष 2022 से फरार: 14 वारंटी

गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और कानून से भागने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। जिले में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।