स्टेशनरोड थाना क्षेत्र की छूट का भरपूर उपयोग किया महिलाओं ने
Sep 30, 2014, 12:11 IST
कई पुरुषों पर लाठियां भांजी पुलिस ने
रतलाम,30 सितम्बर (इ खबरटुडे)। पिछले तीन दिनों से कफ्र्यू का दंश झेल स्टेशनरोड थाना क्षेत्र की महिलाओं ने आज कफ्र्यू में ढील का भरपूर उपयोग किया और जमकर खरीददारी की। कफ्र्यू में ढील के दौरान सड़कों पर निकल आए पुरुषों पर भी पुलिस ने खूब लाठियां भांजी। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में सुबह साढे दस बजे से कफ्र्यू में ढील दी गई थी। यह ढील केवल महिलाओं के लिए दी गई थी। ढील की अवधि के दौरान महिलाओं ने जमकर खरीददारी की और रोजमर्रा उपयोग की वस्तुएं खरीदी। महिलाओं को दी गई छूट के दौरान सड़कों पर निकल आए पुरुषों पर पुलिसकर्मियों ने जमकर लाठियां भी भांजी। दोबत्ती चौराहे पर पुलिस के रंगरुटों ने हर आते जाते आदमी पर ल_ बरसाए। दिन में शहर के बाहरी इलाकों व अन्य थाना क्षेत्रों में भी कफ्र्यू में ढील दी जा रही है। ढील की अवधि में पूरे शहर में शांति का वातावरण रहा।