मेष
तृतीय चंद्र सुखद फल देगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। बंधुओं से सहयोग मिलेगा। नए मित्र बनेंगे। बुधवार को जोखिम से बचना जरूरी है। शुक्र को संतान से खुशी और संपत्ति लाभ संभव। शनिवार को मन खिन रह सकता है।
वृषभ
द्वितीय चंद्र धन में वृद्धि लाएगा। संतान से सुख मिलेगा और कार्य में वर्चस्व रहेगा। बुधवार को आय में सुधार होगा। शुक्र को न्यायिक मामलों में रुकावट आ सकती है। शनिवार का समय हर तरह से अच्छा रहेगा।
मिथुन
चंद्र गोचर शुभ रहेगा। कार्य सफरल होंगे। परिवार से सुख मिलेगा। बुधवार को अचानक धन प्राप्ति और संपत्ति लाभ संभव। शुक्रवार को यात्रा के योग, पर अवसर चूक सकते हैं। शनिवार को अज्ञात चिंता रहेगी।
कर्क
मंगलवार सुबह तक तनाव रहेगा। बुधवार से कार्य में सफलता और सहयोग मिलेगा। राजपक्ष से लाभ और विवादों में विजय संभव। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। शुक्रवार व शनिवार को सभी स्थितियां अनुकूल रहेंगी।
सिंह
सोमवार तक सफलता और आय में वृद्धि के योग। बुधवार को खर्च अधिक और विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। शुक्रवार से सुधार होगा और नए संपर्क बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। शनिवार को मित्रों से सहयोग मिलेगा।
तुला
सोमवार तक कार्य समय पर होंगे। बुधवार को व्यस्तता अधिक होगी, किंतु माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शुक्रवार को अचानक धन लाभ और अटके धन की प्राप्ति संभव हो सकती है। शनिवार को विवाद से बचें।
वृश्चिक
सोमवार तक कठिनाई और चिंता रहेगी। बुधवार से आय और सफलता के योग बन रहे हैं। शुक्रवार को नए कार्य आरंभ होंगे और ऋण मामलों में राहत मिलेगी। शनिवार सबसे शुभरहेगा, धन लाभ निश्चित
धनु
सोमवार को सहयोग और लाभ के योग हैं। मंगलवार और बुधवार को कार्य में विलंब और विवाद की आशंका सकती है। शुक्रवार से स्थितियां सुधरेंगी, आय और और सुख सुख में में वृद्धि होगी। शनिवार को नए अवसर मिलेंगे।
मकर
सोमवार तक आलस्य और अवरोध रहेंगे। बुधवार को वर्चस्व बढ़ेगा और आय में सुधार होगा। गुरु और शुक्रवार को व्यय अधिक रहेगा और विवाद संभव। शनिवार से अनुकूलता प्राप्त होगी और मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ
पंचम चंद्र व्यवहार में चपलता लाएगा। मंगलवार और बुधवार को कार्य में देरी हो सकती है। अधिकारी सहयोग प्रदान नहीं करेंगे। किंतु शुक्रवार को आय में वृद्धि होगी। संतान से सहयोग मिलेगा। शनिवार निराशा देने वाला होगा।
मीन
चतुर्थ चंद्र मामूली परेशानी देगा, किंतु आय बढ़ेगी। बुधवार को कार्य बेहतर रहेगा और भाइयों से सहयोग मिलेगा। शुक्रवार को चोरी या नुकसान से सावधान रहे। शनिवार को समय अनुकूल हो जाएगा।