साप्ताहिक राशिफल : मेष, वर्ष, मिथुन, कर्क ,सिंह, कन्या सहित सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है 6 से 12 जुलाई तक का सप्ताह, पढ़ें सभी राशिफल
मेष
अष्टम चंद्र के कारण तनाव रहेगा। मंगलवार की दोपहर के बाद से समय में सुधार दिखाई देगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के शेष दिनों में समय व्यवस्थित रहेगा। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा।कार्य में सफलता, धनागम अच्छा, विशेष व्यक्ति से मिलन एवं लाभ, वाहन में सावधानी, सहयोगीजनों से सावधान, मन में असंतोष, कार्य करने वालों से सतर्क, भवन, भूमि कार्य में प्रगति, चयन में सफलता, मित्रों से सावधान, रक्षा साधन कार्य में सफलता, शुभ अंक 5
वृषभ
चंद्र की दृष्टि राशि पर है। आरंभजोरदार होगा। मंगलवार एवं बुधवार को कुछ गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। गुरुवार से स्थितियां पक्ष की हो जाएंगी। आय उत्तम रहेगी और वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।व्यापारिक कार्य में प्रगति, नये कार्य क्षेत्र का विस्तार, भविष्य की योजना, साझेदारी में तनाव, कार्य करने वालों से सतर्क, विदेश से अच्छे समाचार, भौतक साधनों की वृद्धि, संतान से संतुष्टि, वाद विवाद से बचें, तनाव से बचें, आय में सुधार, शुभ अंक 6
मिथुन
षष्ठम चंद्रमा रहेगा। लाभ की स्थिति बनेगी। सप्ताह के मध्य में स्थिति मजबूत हो जाएगी। गुरुवार की दोपहर के बाद परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार की दोपहर के बाद से आराम मिलेगा।कार्य में प्रयास से सफलता, धनागम में सुधार, धन निवेश में सावधानी, निर्णय सलाह से करे, वाहन योग, निर्माण कार्य में प्रगति, संतान से अनबन, चयन में देरी, खानपान पर ध्यान रखें, यात्रा में सावधानी, राज्यपक्ष से सावधान, व्यय अधिक, शुभ अंक 7
कर्क
कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। यात्राएं सुखद रहेंगी। विरोधियों को शांत रखने में सफल होंगे। आय में वृद्धि होगी एवं न्यायालयीन मामलों में सफलता प्राप्त होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग है।कार्य में सहयोग से सफलता, अर्थसाधन ठीक, दिनचर्या व्यस्ततम्, निर्णय सलाह से करे, विदेश व्यापार में प्रयास, सन्तान के प्रति योजना, मित्रों से सावधान, नये साथी का मिलन, जीवन साथी का मिलन, अपने लक्ष्य का ध्यान रखें, व्यय अधिक, शुभ अंक 8
सिंह
चतुर्थ चंद्र से आरंभ होगा। कार्य में बाधाएं आएंगी एवं सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएगी। मंगलवार की शाम से अनुकूलता की प्राप्ति होगी। काम समय पर होंगे और व्यवस्थित होते रहेंगे। आय सामान्य बनी रहेगी।कार्य में सफलता, धनागम में सुधार, सामाजिक कार्य का योग, साझेदारी में अनबन, कार्य करने वालों से सतर्क, संतान की सफलता, चयन में देरी, ईर्ष्या से बचें, प्रणय में सुख, अनुबन्ध की प्राप्ति, रुके कार्य संपन्न, व्यय अधिक, शुभ अंक 9
कन्या
चंद्र तीसरा रहेगा। आरंभ अच्छा होगा। बुध एवं गुरुवार को कुछ चिंताजनक समय रह सकता है। आय में गिरावट हो सकती है। शुक्र से पुनः स्थितियों में सुधार दिखाई देगा। शनिवार शानदार रहने की संभावना है।कार्य में श्रम से सफलता, नये व्यक्ति से मिलन, व्यापार संपर्क विस्तार, विदेश कार्य के प्रति योजना, भूमि में विवाद, निर्णय सलाह से करे, कार्य क्षेत्र में विस्तार, महिला से सहयोग, खानपान का ध्यान रखें, धर्म में रुचि, अनुबन्ध की प्राप्ति, व्यय अधिक, शुभ अंक 1
तुला
स्थायी संपत्ति से धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। यात्रा का योग बनेगा। योजनाएं सफल होंगी। कार्य की तारीफ होगी। गुरुवार दोपहर के बाद से आय कम हो सकती है। शनिवार का दिन भी निराशा भरा हो सकता है।कार्य क्षेत्र में प्रगति हेतु उत्साह युक्त रहें, निजी संबंधों में सुधार, निर्माण कार्य में देरी, शत्रुपक्ष प्रभावी, व्यस्ततम दिनचर्या, विदेश व्यापार में प्रयास, क्रोध में वृद्धि, अनुबंध की प्राप्ति, सामाजिक कार्य में यश, वाद विवाद से बचें, ससुराल से सहयोग, व्यय अधिक, शुभ अंक 2
वृश्चिक
भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। आय उत्तम रहेगी। स्थायी संपत्ति से लाभहोगा। परिवार साथ देगा। धन लाभहोगा एवं न्यायालयीन मामलों में सफलता की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा।साधनों की वृद्धि, विदेश से समाचार, प्रतिस्पर्धा से चित, रुके कार्य संपन्न, कार्य करने वालों से सतर्क, शिक्षा में रुचि, वाहन, आभूषण योग प्रभावी, समय का सदुपयोग करें, शत्रुपक्ष से सावधान, स्थान पद परिवर्तन योग, व्यय अधिक, शुभ अंक 3
धनु
चंद्र द्वादश रहेगा। मामूली दिक्कत प्रदान कर सकता है। मंगलवार से समय अनुकूल होने से राहत प्राप्त होगी। मध्य में चंद्र का गोचर शुभ फल देने वाला होगा। पराक्रम में वृद्धि के साथ आय भी बेहतरीन रहेगी।अर्थसाधन का प्रयास सार्थक, कार्य क्षेत्र में संपर्क बढ़ेगा, शिक्षा में अवरोध, क्रोध पर नियन्त्रण, प्रणय में सुख, महिला से सहयोग, साझेदारी में सावधानी, शिक्षा में एकाग्रता, वैचारिक मतभेदों से बचें, विशेष व्यक्ति से सहयोग, मन में एकाग्रता रखे, व्यय अधिक, शुभ अंक 4
मकर
यह सप्ताह कई समस्याओं से निजात दिलाएगा। खुश होने का मौका देगा। सप्ताह मध्य में चंद्र के कारण कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। गुरु की दोपहर के बाद पुनः लाभ की स्थिति में आ जाएंगे। सहयोग मिलेगा।निर्णय सलाह से करें, धनागम में सफलता, समाज में यश, कार्य करने वालों से सतर्क, नकारातमक विचारों से बचें, संतान से सहयोग, दांपत्य में सुख, रक्षा साधन कार्य में प्रगति, माता-पिता का ध्यान रखे, आय में सुधार, शुभ अंक 7
कुंभ
दशम चंद्रमा रहेगा। योजनाएं सफल होंगी। मंगल एवं बुधवार को आय में वृद्धि होगी एवं विदेश जाने वालों को सफलता की प्राप्ति होगी। शुक्र एवं शनिवार को व्यय में वृद्धि करने वाले कार्य हो सकते हैं।मन प्रसन्न रहेगा, जीवन में सुख योग, सकारात्मक सोच से कार्य क्षेत्र में लाभ, नये व्यापारिक क्षेत्र में लाभ, संतान के लिये योजना, चयन में सफलता, व्यापारिक क्षेत्र में प्रयास सार्थक, पूंजी निवेश में सलाह, भूमि, भवन में अवरोध, वाणी पर संयम, व्यय अधिक, शुभ अंक 5
मीन
नवम चंद्र से राशि को बल प्राप्त होगा। आय उत्तम रहेगी। विवादों में विजय प्राप्त होगी। मेहमानों का आगमन हो सकता है। सप्ताहांत में धार्मिक कार्य करने का मौका मिलेगा। समाज में वर्चस्व बढ़ेगा।आशा-निराशा के विचारों का योग, विपरीत परिस्थिति में संघर्ष से सफलता, सामाजिक एवं व्यापारिक कार्यों में सफलता, ससुराल से सहयोग, वाणी पर संयम रखे, त्वचा विकार, रक्त विकार का योग, नौकरी कार्य में प्रगति, आय में सुधार, शुभ अंक 1