Movie prime

साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशिफल तक सभी राशियों के लिए 28 सितंबर से 4 अक्टूबर का समय कैसा रहेगा पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

 

28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक यह सप्ताह सबके लिए शुभ और फलदाई रहने वाला है। व्यापार में बढ़ोतरी मिलेगी, सेंसेक्स में तेजी रहने वाली है सोने चांदी के भाव में कमी होने के संकेत मिल रहे हैं। राज्य और देश सरकारों के मध्य अच्छा सामंजस्य बना रहेगा वहां एवं आधुनिक सामान भी लोगों की पहुंच में रहेगा, खरीददारी बढ़ेगी

मेष

मनचाही सफलता मिलने में संदेह रहेगा। कार्य से असंतोष रहेगा। मंगलवार तक सतर्क रहने की सलाह है। बुध एवं गुरुवार को सुधार होगा। शुक्र एवं शनिवार को व्यस्तता बढ़ेगी। कोई अच्छा काम हो सकता है।


वृषभ

राजपक्ष से लाभ होगा। आय अच्छी रहेगी एवं शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। योजनाएं सफल होंगी। बुधवार एवं गुरुवार चिंताजनक हो सकते हैं। शुक्र एवं शनिवार को समय में सुधार रहेगा। सुखद यात्रा का योग है।


मिथुन

मंगलवार तक विरोध का सामना होगा। बुधवार को आय बेहतर रहेगी। गुरुवार की शाम से प्रतिष्ठा के साथ आर्थिक नुकसान हो सकता है। स्वयं पर भरोसा ज्यादा रखें एवं गुप्त बातें किसी पर प्रकट नहीं करें।


कर्क

प्राप्त होगी एवं आय भी स्थिर बनी समय सर्वप्रकार अनुकूल है। सफलता रहेगी। बुधवार एवं गुरुवार को अनावश्यक चिंताएं रह सकती हैं। शुक्र एवं शनिवार बहुत अच्छे दिन रहेंगे। अटके कार्यों में गति आएगी।


सिंह

अकेलापन महसूस करेंगे। आय भी कम रहेगी एवं व्यय की अधिकता बनी रहेगी। मंगलवार एवं बुधवार से मामूली सफलता मिल सकती है। नए लाभकारी संपर्क बनेंगे। शुक्रवार के बाद लाभ में वृद्धि होगी।


कन्या

काम की अधिकता होगी। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। मंगल एवं बुधवार को भूमि संबंधी लाभ होगा एवं अटके कार्यों में गति आएगी। गुरु एवं शुक्रवार की दोपहर तक सतर्क रहना होगा। सप्ताहांत बेहतर बना रहेगा।

तुला

मंगल की दोपहर तक समय पक्ष का रहेगा। बुध एवं गुरुवार को भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को आय अस्थिर रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा।


वृश्चिक

चंद्र के गोचर से आरंभ होगा। सर्वत्र सफलता की प्राप्ति होगी। बुधवार एवं गुरुवार को आय की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। शुक्र एवं शनिवार को तारीफ प्राप्त होगी। विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे।


धनु

सप्ताहारंभ में कार्य में बाधा उत्पन्न होगी। योजनाएं विफल हो सकती हैं। मंगल एवं बुधवार से धन की कमी दूर होगी। शुक्र एवं शनिवार को धार्मिक आयोजन में जाने का योग बनेगा। मित्रों से मुलाकात होगी।


मकर

आरंभ बेहतर होगा। अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। मंगल एवं बुधवार को बेकार के कार्यों में समय नष्ट हो सकता है। शुक्र एवं शनिवार को कुछ आराम रहेगा। आय में पुनः सुधार होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी।

कुंभ

भाइयों का सहयोग मिलेगा। विवादित मामलों में विजय मिलेगी। बुध एवं गुरुवार को आय बेहतर रहेगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। शुक्र एवं शनिवार को बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। विरोधी मुखर हो जाएंगे।


मीन

यह पूरा सप्ताह सफलता दिलाने वाला रहेगा। सोमवार एवं मंगलवार को भाग्य का साथ मिलेगा। बुधवार एवं गुरुवार को बड़ा कार्य करने को मिल सकते हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को परिवार का साथ मिलेगा।