साप्ताहिक राशिफल : मेष राशिफल से लेकर कुंभ , मीन तक सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
मेष
अष्टम चंद्र सप्ताह के आरंभ में धन की कमी कर सकता है। सोमवार को भी समस्याएं जारी रहेंगी। मंगल से अनुकूल समय शुरू हो जाएगा। शनिवार को धन लाभ की संभावनाएं हैं। खुशी का समाचार मिलेगा।कार्य में सफलता, धनागम अच्छा, विशेष व्यक्ति से मिलन एवं लाभ, क्रोध पर नियंत्रण, वाहन में सावधानी, सहयोगीजनों से सावधान, मन में असंतोष, भवन, भूमि कार्य में प्रगति, चयन में सफलता, मित्रों से सावधान, रक्षा साधन कार्य में सफलता, शुभ अंक 5
वृषभ
चंद्र की दृष्टि राशि पर है। आय अच्छी बनी रहेगी। मंगलवार एवं बुधवार कमजोर रह सकते हैं। गुरु एवं शुक्रवार को समय अनुकूल रहेगा। शनिवार सबसे अच्छा दिन रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।व्यापारिक कार्य में प्रगति, नये कार्य क्षेत्र का विस्तार, भविष्य की योजना, क्रोध पर नियंत्रण, साझेदारी में तनाव, विदेश से अच्छे समाचार, भौतिक साधनों की वृद्धि, संतान से संतुष्टि, वाद विवाद से बचें, तनाव सेवचें, आय में सुधार, शुभ अक 6
मिथुन
आरंभ में भविष्य को लेकर चिंता रह सकती है। विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। सोमवार की शाम से समय अनुकूल हो जाएगा। गुरुवार एवं शुक्रवार को विवाद की आशंका है। शनिवार को सफलताएं प्राप्त होंगी।कार्य में प्रयास से सफलता, धनागम में सुधार, धन निवेश में सावधानी, निर्णय सलाह से करे, वाहन योग, निर्माण कार्य में प्रगति, संतान से अनबन, चयन में देरी, खानपान पर ध्यान रखें, यात्रा में सावधानी, राज्यपक्ष से सावधान, व्यय अधिक, शुभ अंक 7
कर्क
संतान से खुशी का समाचार मिलेगा। आर्थिक पक्ष भी सुदृढ़ रहेगा। बुधवार एवं गुरुवार को परेशानी बढ़ सकती है। शुक्रवार को व्यय की अधिकता होगी। विरोधी भी परेशान करेंगे। शनिवार अच्छा दिन रहेगा।कार्य में सहयोग से सफलता, अर्थसाधन ठीक, दिनचर्या व्यस्ततम्, निर्णय सलाह से करे, विदेश व्यापार में प्रयास, सन्तान के प्रति योजना, मित्रों से सावधान, नये साथी का मिलन, जीवन साथी का मिलन, अपने लक्ष्य का ध्यान रखे, व्यय अधिक, शुभ अंक 8
सिंह
सप्ताह के आरंभ में निकट के लोग धोखा दे सकते हैं। मंगलवार की सुबह से भाग्य अनुकूल रहेगा। बुधवार से राशि और मजबूत हो गई है। शनिवार को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। भ्रमण पर जाने का अवसर मिलेगा।कार्य में सफलता, धनागम में सुधार, साामजिक कार्य का योग, क्रोध पर नियंत्रण, साझेदारी में अनबन, कार्य करने वालों से सतर्क, सनतान की सफलता, चयन में देरी, ईर्ष्या से बचें, प्रणय में सुख, अनुबन्ध की प्राप्ति, रुके कार्य संपन्न, व्यय अधिक, शुभ अंक 9
कन्या
तृतीय चंद्र से कई बड़े लाभ मिलने के आसार हैं। मंगल एवं बुधवार को छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। गुरु एवं शुक्रवार विशेष सफलता दिलाने वाले होंगे। यात्रा सुखद होगी। शनिवार को उत्साह नहीं रहेगा।कार्य में श्रम से सफलता, नये व्यक्ति से मिलन, व्यापार सम्पर्क विस्तार, विदेश कार्य के प्रति योजना, भूमि में विवाद, निर्णय सलाह से करे, कार्य क्षेत्र में विस्तार, महिला से सहयोग, खानपान का ध्यान रखें, धर्म में रुचि, अनुबंध की प्राप्ति, व्यय अधिक, शुभ अंक 1
तुला
द्वितीय चंद्र स्थाई संपत्ति से संबंधित बड़ा लाभ दिला सकता है। मंगल एवं बुधवार को भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। गुरु एवं शुक्रवार निराशाजनक दिन रह सकते हैं। शनिवार को पुनः सफलता की प्राप्ति संभव है।कार्य क्षेत्र में प्रगति हेतु उत्साह युक्त रहें, निजी संबंधों में सुधार, निर्माण कार्य में देरी, शत्रुपक्ष प्रभावी, व्यस्ततम् दिनचर्या, विदाक व्यापार में प्रयास, क्रोध में वृद्धि, अनुबंध की प्राप्ति, सामाजिक कार्य में यश, वाद विवाद से बचें, ससुराल से सहयोग, व्यय अधिक, शुभ अंक 2
वृश्चिक
सप्ताह की शुरुआत में आवश्यक यात्राएं हो सकती हैं। मंगलवार एवं बुधवार भी बेहतर दिन रहेंगे। गुरु एवं शुक्रवार को कुछ बाधाएं निर्मित हो सकती हैं। शनिवार को अनावश्यक परेशानियां आ सकती हैं।साधनों की वृद्धि, विदेश से समाचार, प्रतिस्पर्धा से चिन्ता, रुके कार्य संपन्न, शिक्षा में रुचि, वाहन, आभूषण योग प्रभावी, क्रोध पर नियंत्रण, समय का सदुपयोग करें, शत्रुपक्ष से सावधान, मन में असंतोष, स्थान पद परिवर्तन योग, व्यय अधिक, शुभ अंक 3
धनु
आरंभ में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आय कम रहेगी। सोमवार की शाम से स्थिति काबू में करने में सफल होंगे। मंगलवार एवं बुधवार को सफलताएं मिलेंगी। शनिवार को परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।अर्थसाधन का प्रयास सार्थक, कार्य क्षेत्र में संपर्क बढ़ेगा, शिक्षा में अवरोध, क्रोध पर नियंत्रण, प्रणय में सुख, महिला से सहयोग, साझेदारी में सावधानी, शिक्षा में एकाग्रता, वैचारिक मतभेदों से बचें, विशेष व्यक्ति से सहयोग, मन में एकाग्रता रखे, व्यय अधिक, शुभ अंक 4
मकर
रवि एवं सोमवार को आय में वृद्धि होगी। मंगलवार एवं बुधवार को परेशानियां हो सकती हैं। गुरुवार को समय बेहतर रहेगा। शुक्र एवं शनिवार को धन लाभ होगा। मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।निर्णय सलाह से करें, धनागम में सफलता, समाज में यश, क्रोध पर नियंत्रण, नकारात्मक विचारों से बचें, संतान से सहयोग, दांपत्य में सुख, रक्षा साधन कार्य मे प्रगति, माता-पिता का ध्यान रखे, आय में सुधार, शुभ अंक 7
कुंभ
रवि एवं सोमवार को कार्य की अधिकता होगी। मंगल को आय होगी। बुधवार को मित्रों का साथ मिलेगा। गुरु एवं शुक्रवार को संतान की चिंता रहेगी। कार्य में बाधाएं उत्पन्न होंगी। शनि को विवादों में विजय मिलेगी।मन प्रसन्न रहेगा, जीवन में सुख योग, सकारात्मक सोच से कार्य क्षेत्र में लाभ, नये व्यापारिक क्षेत्र में लाभ, संतान के लिये योजना, चयन में सफलता, कठिन कार्यों में सफलता, व्यापारिक क्षेत्र में प्रयास सार्थक, पूंजी निवेश में सलाह, भूमि, भवन में अवरोध, व्यय अधिक, शुभ अंक 5
मीन
रविवार एवं सोमवार को किसी रुके हुए कार्य के होने की संभावना है। मंगलवार एवं बुधवार को भाग्य का साथ मिलेगा। गुरु एवं शुक्रवार को सहयोग की प्राप्ति होगी। शनिवार को धन की कमी हो सकती है।आशा-निराशा के विचारों का योग प्रभावी, विपरीत परिस्थिति में संघर्ष से सफलता, सामाजिक एवं व्यापारिक कार्यों में सफलता, ससुराल से सहयोग, वाणी पर संयम रखे, त्वचा विकार, रक्त विकार का योग, नौकरी कार्य में प्रगति, आय में सुधार, शुभ अंक 1