Movie prime

Aaj ka Rashifal : आज इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

 

मेष : शुभ अंक 6 शुभ रंग नीला: परिवार एवं मित्रों का

साथ तरक्की में सहायक रहेगा। अटका धन मिलने के आसार हैं। व्यापार में नुकसान का भय बनेगा। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। राजकीय मामले सुलझेंगे।

वृष : शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा : आत्मविश्वास को

बल मिलेगा। मेहनत का पूरा लाभ मिल सकता है। अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। युवाओं का मौज मस्ती में समय बीतेगा। यात्रा लाभदायी हो सकती है। धैर्य रखें।

मिथुन : शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी आपका ध्यान धार्मिक एवं पारिवारिक उत्सवों पर रहेगा। आय के नए स्रोत की तलाश रहेगी। कार्यस्थल पर प्रभाव जमाने की कोशिश करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।

कर्क : शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला: खुलकर दूसरों की आलोचना करने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। व्यापारिक सौदे हाथ आने से लाभ होगा। धार्मिक खर्च संभव है। वैभव के सामान पर खर्च करेंगे। निजी काम से यात्रा हो सकती है।

सिंह : शुभ अंक 1, शुभ रंग काला : तनाव के चलते

सेहत भी बिगड़ सकती है। खर्च की अधिकता के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है। आपके रूखे व्यवहार से रिश्तों में दरार आ सकती है। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा।

कन्या : शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी जिद में आकर

अपना नुकसान कर लेंगे। विरोधियों के कारण काम करना मुश्किल हो सकता है। दाम्पत्य संबंधों टकराव हो सकता है। आय में बढ़ोतरी संभव है। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

तुला : शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा : प्रॉपर्टी में निवेश के

अवसर मिलेंगे। राजकीय मामलों के समाधान से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरीयता निर्धारित कर आगे बढ़ें। उच्च अध्ययन के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक : शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी समय के अनुसार चीजें व्यवस्थित होती जाएंगी। विरोधी खुलकर सामने आएंगे, लेकिन नुकसान पहुंचाने में विफल रहेंगे। भावनात्मक सम्बन्धों में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है।

धनु : शुभ अंक 5, शुभ रंग फिरोजी स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। जिन पर विश्वास कर रहे हैं वे धोखा दे सकते हैं। पैतृक संपत्ति विवाद का समाधान संभव है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर विद्यार्थी परेशान रहेंगे।

मकर : शुभ अंक 2, शुभ रंग नारंगी साझेदारी में नया

काम शुरू कर सकते हैं। अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। यात्रा में परेशानी हो सकती है। पारिवारिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। विवाद से बचें।

कुंभ : शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी : व्यर्थ खचों के कारण परेशान रहेंगे। ऊहापोह की स्थिति आगे बढ़ने में बाधक रहेगी। विरोधियों को अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की उपेक्षा मन को दुःखी कर सकती है।

मीन : शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी: विद्यार्थी सफलता
को लेकर खुश रहेंगे। परिणय चर्चाओं में बड़ी कामयाबी मिलेगी। पारिवाकि झगड़ों का समाधान संभव है। विरोधी पराजित महसूस करेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।