Movie prime
6 December 2025 rashifal : आज इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, मीन वालों की अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी
 

मेष

शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद : समय पर काम पूरा नहीं होने से तनाव बढ़ेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायी रहेगी। हार से सबक लेकर कार्ययोजना में बदलाव करें, लाभ मिलेगा। लोग आपके परिश्रम का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे।

वृष

हो रही शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा काम में हो देरी से परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। शुभअधिकारी आपके मनमाने रवैये से नाराज हो सकते हैं। आलोचना से बचें, नुकसान की आशंका है। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे।

मिथुन

शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : सहूलियत के हिसाब से काम के तरीकों में बदलाव कर सकते हैं। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। विद्यार्थी अनुकूल परीक्षा परिणाम से उत्साहित रहेंगे। कार्यस्थल पर सबका सहयोग मिलेगा।


कर्क

शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी : कामकाज को लेकर ज्यादा ही परेशान रहेंगे। सामाजिक जीवन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने झगड़े सुलझेंगे। कार्यस्थल की समस्या सुलझने से राहत मिलेगी। नए संपकों का लाभ मिलेगा।

सिंह

शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से हासिल कर सकते हैं। मेहनत के बावजूद लाभ मिलना मुश्किल है। दुविधा की स्थिति प्रगति में बाधक हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।

कन्या

शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल आय कम खर्च अधिक होने से कर्ज लेना पड़ेगा। दाम्पत्य संबंधों में टकराव संभव है। अनिर्णय की स्थिति में लाभदायी सौदे हाथ से निकल सकते हैं। काम में देरी से अधिकारी नाराज हो सकते हैं।

तुला

शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी विरोध के बावजूद काम करवाने में सफल रहेंगे। परिवार की हर सुविधा का ध्यान रखना मुश्किल है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद बातचीत से सुलझने की उम्मीद है। प्रियजन का साथ सुखद रहेगा।

वृश्चिक

शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला : परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। बदला नजरिया सफलता दिला सकती है। आत्मविश्वास के साथ जो भी काम करेंगे, उसमें सफल रहेंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

धनु

शुभ अंक 3, शुभ रंग काला : आकस्मिक घटनाएं हैरान कर सकती है। अनुभवी लोगों का साथ प्रगति में सहायक रहेगा। सोची समझी साजिश से खुद को बचाना मुश्किल होगा। अपनों का साथ हिम्मत देगा। आस्था बढ़ेगी।


मकर

शुभ अंक 9, शुभ रंग बैंगनी: टकराव कम होने से सुकून मिलेगा। परिणाम के डर से आप बड़े फैसले लेने से बचेंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहें, नुकसान संभव है। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिल सकती है।

कुंभ

शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी : व्यर्थ की बातों में समय व धन बर्बाद होगा। कहीसुनी बातों पर विश्वास कर रिश्तों में दूरी बढ़ा लेंगे। मांगलिक खर्च की रूपरेखा बनेगी सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

मीन

शुभ अंक 1, शुभ रंग फिरोजी : पूरी बात जाने बिना प्रतिक्रिया न दें, मुश्किल में पड़ सकते हैं। कारोबार के विस्तार की योजना बनेगी। टकराव के चलते काम में परेशानी हो सकती है। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।