Movie prime
Aaj ka rashifal : आज इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, मन से रहेंगे खुस, समाज में बढ़ेगा यश, पढ़ें आज का राशिफल
 

आज का पंचांग : तिथि संवत् • कार्तिक कृष्ण पक्ष, पंचमी अपराह्न 16.43 तक। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी सन् 1447 रवि दक्षिणायन शरद ऋतु।

सूर्योदयकालीन ग्रह विचार

सूर्य-कन्या, चन्द्र-वृषभ, मंगल-तुला, बुध-तुला, गुरु-मिथुन, शुक्र-कन्या, शनि-मीन, राहु-कुम्भ, केतु-सिंह, प्लूटो-मकर, नेपच्युन-मीन, युरेनस-वृषभ ।

सूर्योदयकालीन नक्षत्र

रोहिणी नक्षत्र अपराह्न 15.19 तक पश्चात मृगशीर्ष नक्षत्र, व्यतिपात योग तथा तैतिल करण।

दिशाशूल : पूर्व दिशा यदि जरूरी हो तो उड़द खाकर यात्रा प्रारंभ करें।

आराधना ॐ विष्णवे नमः

राहुकाल • 09.17 से 10.45 तक

खरीदारी शुभ समय • 13.41 से 15.09 तक


राशिफल

मेष : शुभ अंक-1, शुभ रंग- नीला। मान सम्मान के अवसर बन सकते हैं। कर्ज परेशानी का कारण बन सकता है। मन के कार्य पूरे होने से प्रसन्नता बढ़ सकती है।

वृषभ: शुभ अंक-4, रंग-लाल। अपनों से किसी बात को लेकर अनबन। जरूरत से अधिक खर्च न करें। पुराने रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें।

मिथुन : शुभ अंक-2, शुभ रंग-हरा। लालच में आकर कोई भी कार्य न करें। समय पर निर्णय लेने का प्रयास करें। मन के कार्य पूरे हो सकते हैं।


कर्क : शुभ अंक:-5, शुभ रंग- सफेद । परिवर्तन के अवसर बन सकते हैं। भ्रमण, मनोरंजन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। समस्या के चलते कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

सिंह : शुभ अंक-2, शुभ रंग- ग्रे। पुराने रुके कार्यों को लेकर मन में चिंता। भावनाओं में बहकर कार्य न करें। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा के योग।

कन्या: शुभ अंक-3, शुभरंग केसरिया। सच का साथ देने का प्रयास करें। मान-सम्मान के अवसर बन सकते हैं। सही, गलत को लेकर मन में दुविधा। परिवर्तन के अवसर बन सकते हैं।

तुला : शुभ अंक-6, शुभ रंग- बैंगनी। लाभ के अवसर बन सकते हैं। पुराने मित्रों से मेलजोल बढ़ सकता है। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करें।

वृश्चिक : शुभ अंक-7, शुभ रंग- आसमानी। सपनों को पूरा करने का प्रयास करें। मान-सम्मान के अवसर बन सकते हैं। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करें।

धनु : शुभ अंक-8, रंग- फिरोजी। भावनाओं में बहक कार्य न करें। पुरने रुके कार्यों को लेकर मन में चिंता। बदले की भावना से कोई भी कार्य न करें।

मकर : शुभ अंक-9, शुभ रंगः- बादामी। अपनों से मेलजोल बढ़ सकता है। समय पर कार्य करने का प्रयास करें।

परिवर्तन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ : शुभ अंक-7, शुभ रंग-गुलाबी । बद‌ले की भावना से कोई भी कार्य न करें। शत्रु पक्ष आपको परेशान कर सकता है। जरूरत से अधिक खर्च न करें।

मीन : शुभ अंक-3, शुभ रंग- पीला। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। जवाबदारी के चलते दिनभर व्यस्तता का अहसास। क्रोध में आकर कोई भी कार्य न करें।