Movie prime

Aaj 14 December 2025 ka rashifal : आज इन राशि वालों को रखना होगा सेहत का ख्याल, तीन राशियों को मिलने वाला है भरपूर लाभ

 

आज का पंचांग

तिथि संवत् : पौष, कृष्ण पक्ष दशमी, रविवार सायं 06:50 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उलसानी तारीख 22, सूर्य दक्षिणायन, हेमंत

ऋतु, 14 दिसंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र हस्त नक्षत्र प्रातः 08:18 तक,

इसके बाद चित्रा नक्षत्र रहेगा। सौभाग्य योग प्रातः 11:45 तक, इसके बाद शोभन योग रहेगा। विष्टि करण सायं 06:50 तक, इसके बाद बव करण रहेगा।

ग्रह विचार (प्रातः 05:30) सूर्य-वृश्चिक, चंद्र-कन्या, मंगल-धनु, बुध-वृश्चिक, गुरु-मिथुन, शुक्र-वृश्चिक, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।

दिशाशूल : पश्चिम दिशा यदि जरूरी हो तो छुआरा खाकर यात्रा कर सकते हैं।

राहुकाल : सायं 04:30 से 06:00 तक रहेगा।

शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा सायं 06:50 तक, श्री पार्श्वनाथ जयंती जैन, सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से प्रातः 08:18 तक ।

चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 08:29 से 09:46 तक चर का, प्रातः 09:46 से दोपहर 12:21 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 01:39 से 02:56 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।

आज विशेष : आज रविवार को प्रातः स्नानादि के बाद जलपूर्ण कलश में लाल पुष्प, लाल चंदन डालकर सूर्य भगवान को चढ़ाएं। इसके प्रभाव से ऐश्वर्य एवं आत्मबल बढ़ता है। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और दिन में एक बार बिना नमक का भोजन करें तो सूर्य जनित दोष दूर होते हैं। आज सौभाग्य योग में गन्ने का दान करना शुभ फलदायी होता है।

राशिफल

मेष : शुभ अंक-3, शुभ रंग-पीला। परिश्रम की अधिकता बढ़ सकती है। सच का साथ देने का प्रयास करें। मान सम्मान के अवसर बन सकते हैं।

वृषभ: शुभ अंक-4, रंग-नीला। नए लोगों पर अधिक

विश्वास न करें। स्वास्थ्य में सुधार के योग बन सकते हैं। क्रोध, तनाव की अधिकता बढ़ सकती है।

मिथुन : शुभ अंक-5, शुभ रंग-लाल। आपसी में पैसों को लेकर विवाद गहरा सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के योग बन सकते हैं। कर्ज को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

कर्क : शुभ अंक:-6, शुभ रंग-हरा। नए लोगों पर आंखें मूंदकर विश्वास न करें। मान सम्मान के अवसर बन सकते हैं। सच का साथ देने का प्रयास करें।

सिंह: शुभ अंक-9, शुभ रंग- केसरिया । भावनाओं में बहकर कार्य न करें। मान सम्मान के अवसर बन सकते हैं। क्रोध, तनाव में आकर कोई भी निर्णय न लें।

कन्या : शुभ अंक-2, शुभ रंग-बादामी। जरूरत से अधिक खर्च न करें। परिश्रम की अधिकता बढ़ सकती है। आपसी में पैसों को लेकर तनाव बढ़ सकता है।

तुला : शुभ अंक-1, शुभ रंग- स्लेटी। रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। लाभ के अवसर बन सकते हैं। भाग्योदय के अवसर बन सकते हैं।

वृश्चिक : शुभ अंक-4, शुभ रंग- जामुनी। लालच में आकर कोई भी निर्णय न लें। शारीरिक समस्या में सुधार के योग बन सकते हैं। आपसी में विवाद गहरा सकता है।

धनुः शुभ अंक-7, रंग-आसमानी। समय पर कार्य करने का प्रयास करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। परिवार में स्वास्थ्य

को लेकर सजग रहें।

मकरः शुभ अंक-8, शुभ रंगः- फिरोजी। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं। रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। बदलाव को लेकर मन में चिंता।

कुंभ: शुभ अंक-9, शुभ रंग- स्लेटी। सही, गलत को लेकर

मन में तनाव। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें। सफलता मन पर हावी हो सकती है।

मीन : शुभ अंक-6, शुभ रंग- बैंगनी। जवादबारी बढ़ सकती है। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। सही गलत को लेकर मन में चिंता बढ़ सकती है।