Movie prime
21 November 2025 rashifal : आज इन राशि वालों को मिलगा अनुभव का लाभ, कुंभ वालों की होगी आय में बढ़ोतरी
 

मेष

शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। नए काम के सिलसिले में ऋण लेना पड़ सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। कामकाज में लापरवाही से नुकसान संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष

शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन सफलता दिलवा सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद बनेगी। विवेक का प्रयोग करें। भौतिक सुख-सुविधा पर भारी खर्च की संभावना है।

मिथुन

शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : दूसरों की बातों से मन दुखी होगा। कॅरियर में बेहतर विकल्प की तलाश में रहेंगे। सामूहिक मामलों में आपसी सहमति लाभदायी रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।


कर्क

शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। रुका हुआ काम फिर शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर चल रही दुविधा दूर होगी। पुराने विवाद के चलते मन अशांत रहेगा।

सिंह

शुभ अंक 9, शुभ रंग काला : कार्यस्थल पर अनुभव का लाभ मिलेगा। व्यर्थ के काम में समय एवं धन बर्बाद होगा। नजदीकी लोगों के उपेक्षा पूर्ण व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी।

कन्या

शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी : निजी काम के सिलसिले में दौड़धूप करनी पड़ेगी। व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद करेंगे। अनजान लोगों पर भरोसा मुश्किल में डाल सकता है। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक हो सकते हैं।


तुला

शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी : दौड़धूप का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आप जो काम सोचकर निकले हैं उसके लिए आवश्यक सुविधा मिल सकती है। अध्ययन में बेहतर परिणाम की उम्मीद बनेगी। धैर्य रखें।

वृश्चिक

शुभ अंक 7 शुभ रंग नीला : प्रॉपर्टी में निवेश के कई अवसर मिलेंगे। विरोधी उलझने का प्रयास कर सकते हैं। समस्याओं को टालने की बजाय समाधान खोजें। अधिकारियों की मदद से राजकीय मामलों को सुलझा लेंगे।

धनु

शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : भाग्योदय की संभावना है। सपने साकार करने की कोशिश सफल रहेगी। आवश्यक सहयोग नहीं मिलने से मन दुखी हो सकता है। उलझे मामलों को सुलझाने में बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा।


मकर

शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : कामकाज में देरी से लाभ प्रभावित हो सकता है। नए काम की शुरुआत में परेशानी आएगी। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। कार्यस्थल पर चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है।

कुंभ

शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। अधिकारी आपके कामकाज से नाराज हो सकते हैं। परिणय संबंधों में दूरियां कम होने के आसार हैं। झूठ बोलकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। आय में बढ़ोतरी संभव है।

मीन

शुभ अंक 1, शुभ रंग नारंगी : अधिकारियों से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। मित्रों की अपेक्षाएं पूरी करने में नाकाम रहेंगे। विरोधी आपके सामने समझौते का प्रस्ताव रख सकते हैं। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।


आज का पंचांग

तिथि संवत् : मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, शुक्रवार दोपहर 02:48 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादी उल अव्वल, तारीख 30, सूर्य

दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 21 नवंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र : अनुराधा नक्षत्र दोपहर 01:56

तक, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। अतिगंड योग प्रातः 10:43 तक, इसके बाद सुकर्मा योग रहेगा। बव करण दोपहर

02:48 तक, इसके बाद बालव करण रहेगा। ग्रह विचार (प्रातः 05:30) : सूर्य-वृश्चिक,

चंद्र-वृश्चिक, मंगल-वृश्चिक, बुध-वृश्चिक, गुरु-कर्क, शुक्र-तुला, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।

राहुकाल : प्रातः 10:30 से 12:00 तक रहेगा।

दिशाशूल : पश्चिम दिशा- यदि जरूरी हो तो इलायची खाकर यात्रा कर सकते हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम् : उत्तर श्रृंगोत्रति, रुद्र व्रत, पीड़िया वत, भगवान पुष्पदन्त जन्म व तप कल्याणक दिक्स जैन, भैरव षट्ररात्र उत्सव प्रारम्भ महाराष्ट्र, गण्डमूल प्रारभ दोपहर 01:56 से।

चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 06:55 से 08:14 तक चर का, प्रातः 08:14 से 10:53 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 12:13 से 01:32 तक शुभ का, सायं 04:11 से 05:30 तक चर का चौघड़िया रहेगा।

आज विशेष : आज अतिगंड योग में गेहूं का दान करना शुभ

फलदायी होता है। आज शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें, गरीब बच्चों को आइसक्रीम अथवा खीर खिलाएं। चिड़ियों को चावल का चुग्गा डालें तो शुक्रग्रह जनित पीड़ा दूर होती है।