Aaj 29 April 2025 ka rashifal: आज 29 अप्रैल 2025 को मेष, वर्ष ,मिथुन तुला सहित पढें सभी राशिफल
मेष : पठन-पाठन में अरुचि रहेगी। नौकरी में स्थिति यथावत रहेगी। व्यवसाय में सामान्य लाभ हो सकता है।प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनेगा। नए प्रस्ताव मिलने से लाभ की संभावना बनेगी। सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक नुकसान की भरपाई आसानी से कर लेंगे।
वृष : किसी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। उपहार प्राप्ति संभव है। नौकरी में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ होगा।पारिवारिक उत्सवों में
बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मनचाहा काम नहीं मिलने से निराशा होगी। अटके काम आसानी से पूरे होंगे। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जोखिम उठाने से बचें।
मिथुन : पूर्व नियोजित कार्य में निराशा होगी। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में लाभ कम होगा।आपका उदासीन रवैया परिजनों को अखर सकता है। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अदालती मामले परेशानी का कारण बन सकते हैं।
कर्क : उददेश्य प्राप्ति की खुशी होगी। अर्थ प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा।आप जो काम शुरू करेंगे उसे बीच में छोड़ना पड़ सकता है। पर्यटन स्थलों की यात्रा का मन बनेगा । धनागम के नए स्रोत बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोग बेहतर पद प्राप्त कर सकते हैं। आस्था बढ़ेगी।
सिंह : सरकारी क्षेत्र में अटका कार्य बनेगा। नौकरी में उन्नति हो सकती है। व्यवसाय में धन लाभ बढ़ेगा।भूमि-भवन मे पूंजी निवेश का लाभ मिल सकता है। पदोन्नति संबंधी मामले सुलझ सकते हैं। राजकीय मामलों में अधिकारियों के सहयोग से यह की बाधा दूर होगी। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे।
कन्या : मानसिक उलझने
बनी रहेंगी। नौकरी में सावधानी बरतें। व्यवसाय में मंदी रहेगी। सेहत नरम रहेगी।काम करने में परेशानी महसूस करेंगे। साझेदारी में नई योजना हाथ आ सकती है। तीर्थाटन का मन बनेगा। भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
तुला : प्रतिकूल सूचना मिल सकती है। अचानक धन हानि संभव है। व्यवसाय में लापरवाही से बचें।विरोधियों को समझाने में सफल रहेंगे। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलने के आसार हैं। राजकीय मामलों में खींचतान के बावजूद लाभमिलेगा। कारोबारी मामलों में आपकी पकड़ बनी रहेगी।
वृश्चिक : भविष्य के प्रति आशान्वित रहेंगे। अचानक अर्थ प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा।साझेदारी में काम करें, लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग तरक्की दिला सकता है। देनदारी के चलते परेशानी महसूस करेंगे। सामाजिक आयोजनों में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
धन् : मनोत्साह बना रहेगा। कॉर्ट-कचहरी में अटके मामले सुलझेंगे। व्यवसाय में अचानक धन लाभ हो सकता है।विवादास्पद मसलों को लेकर तनाव बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा अथवा नौकरी के प्रयासों में सफलता संभव है। विरोधी सिर उठाने की कोशिश करेंगे। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बन सकती है
मकर : सकारात्मक सोच बनाए रखें। सहयोगियों से निराशा होगी। व्यवसाय में सामान्य धन लाभ होगा।दूसरों के भरोसे रहे तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापारिक सौदे हाथ आने के आसार हैं। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें। राजकीय मामलों को लेकर आप पर आक्षेप लग सकते हैं
कुंभ : दिनमान श्रम साध्य रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। उतावलेपन में निर्णय लेने से बचें।लेनदेन के मामलों मैं सावधानी बरतें। व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा हो सकती है। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे। संतान के भाग्योदय से खुशी मिलेगी। अपनों का साथ हिम्मत देगा
मीन : किसी आयोजन में
व्यस्त रहेंगे। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा।अनिर्णय की स्थिति
में बड़े मौके हाथ से निकल सकते हैं। प्रियजन के संबंध में शुभ समाचार से खुशी होगी। तकनीकी कार्यों से जुड़े लोग अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। साख बढ़ेगी।