Movie prime

Aaj 28 April rashifal: आज 28 अप्रैल 2025 को मेष से लेकर मीन राशिफल तक के सभी जातकों के लिए जाने कैसा बीतेगा पूरा दिन

 

मेष : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।नौकरी में उन्नति हो सकती है। डूबा धन मिल सकता है। व्यवसाय में लाभके अवसर मिलेंगे।प्रशासनिक कार्यों
से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे। भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे।

वृष : गजकेसरी योग के कारण आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढेगी।शुभचिंतकों से निराशा होगी। धन की प्राप्ति में विलंब होगा। व्यवसाय में मंदी रहेगी। स्वास्थ्य शिथिल रहेगा।पारिवारिक जीवन में
मान-सम्मान बना रहेगा। अपनों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा। मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है। कारोबार के विस्तार की संभावना बनेगी। विवाद से बचें।

मिथुन : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।नाते-रिश्तेदारों का समागम रहेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक विस्तार से हर्ष होगा।धार्मिक कार्यों पर भारी खर्च की रूपरेखा बनेगी। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद तनाव का कारण बन सकता है। कार्यस्थल पर टकराव की स्थिति बन सकती है। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।

कर्क: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्रमें चल रहा प्रयास सार्थक होगा।योजना में अनुकूल सफलता मिलेगी। नौकरी में सम्मान बना रहेगा। व्यवसाय में विस्तार और लाभ होगा।कार्यक्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाने में कामयाब रही। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा। प्रियजन के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से खित्रता बढ़ेगी। अधिकारियों से संपर्क का लाभ मिल सकता है।


सिंह : गजकेसरी योग पद, प्रतिष्ठा या सम्मानमें वृद्धि कराएगा। पिता का सहयोग मिलेगा।राजकाज में परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में यथेष्ट लाभ होगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि रहेगी।प्रॉपर्टी में निवेश के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक समस्या का मिल-बैठकर समाधान निकाल लेंगे। तीखी बातों से अपनों को नाराज कर लेंगे। अटकी हुई पदोन्नति मिलने के आसार हैं।

कन्या : सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।दिनमान प्रतिकूल रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण संभव है। व्यावसायिक लेन-देन में सचेत रहें।मानसिक तनाव एवं आलस्य बना रहेगा। साझेदारी में विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी का साथ मुश्किल में संबल देगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

तुला : रिश्तों में निकटता आएगी। महिला अधिकारी या पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है।मन में आशा का संचार होगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। व्यवसाय में उत्तम लाभ संभव है।अनावश्यक खर्चेपरेशानी का कारण बन सकते हैं। दाम्पत्य संबंधों में चल रह्य गतिरोध दूर हो सकता है। साझेदारी में बड़े सौदे हाथ आ सकते हैं। विरोधियों को उनकी चालों में ही उलझा देंगे।

वृश्चिक : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। शत्रु शांत रहेंगे। डूबा धन मिलेगा। व्यवसाय में लाभ होगा।आय-व्यय मेंसंतुलन बनाकर चलें। सामाजिक जीवन में बड़ी जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता को लेकर विद्यार्थी उत्साहित रहेंगे। राजकीय मामले सुलझेंगे।

धनुः पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।पूर्वनियोजित कार्य में असफलता से मन खिन्न रहेगा। वित्तीय क्षेत्र में परेशानी होगी। व्यवसाय में लाभ होगा।पारिवारिक कार्यक्रम सुखद लेकिन खर्चीले साबित होंगे। संतान के भाग्योदय से खुशी मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उच्च अध्ययन में बेहतर उपलब्धि से विद्यार्थी उत्साहित रहेंगे।

मकर : बुद्धि कौशल सेकिया गया कार्य संपन्न होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।धैर्य रखने पर कार्य सफल होंगे। कार्य विशेष में अवरोध आएंगे। नौकरी में श्रम की अधिकता रहेगी।जिनसे सहयोग की उम्मीद थी वहां निराशा मिलेगी। साझेदारी में बड़े प्रस्ताव मिल सकते हैं। बुजुर्गों का मार्गदर्शन तरक्की में सहायक हो सकता है। सामाजिक कार्यों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे

कुंभ : रिश्तों में निकटता आएगी। गजकेसरी योग से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।विकास के नए अवसर मिलेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। व्यावसायिक लाभ से उत्साह बढ़ेगा।सपने साकार करने का समय है। प्रियजन के संबंध में सुखद समाचार मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का साथ तरक्की दिला सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। जोखिम उठाने से बचें

मीन : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा रिश्तों में निकटता आएगी।स्वजनों से निराशा होगी। कार्यक्षेत्र में नई परेशानी आ सकती है। व्यवसाय में लाभ होगा। सेहत नरम रहेगी।समय के साथ कार्ययोजना में बदलाव कर भारी लाभ कमाएंगे। व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं। संतान के साथ तालमेल बैठाने में मुश्किल हो सकती है। वित्तीय मामले सुलझेंगे।