Movie prime
इन राशि वाले कॅरियर को नई दिशा देंगे, वृश्चिक, धनु वालों की मेहनत रंग लाएगी
 

मेष

शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला : काम की तलाश में भटकना पड़ सकता है। धार्मिक खर्च की संभावना बनेगी। अधिकारियों से काम के संबंध में आश्वासन मिल सकता है। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी।

वृष

शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : कानूनी मामलों के समाधान से राहत मिलेगी। मित्रों से मुलाकात खुशी देगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे। भाग्य अनुकूल रहने से थोड़े प्रयास से बड़ी सफलता मिलेगी।

मिथुन

शुभशुभ अंक 7, शुभ रंग फिरोजी : स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। बनते काम में बाधा आने से मन परेशान रहेगा। छोटी-छोटी बातें बड़े टकराव का कारण बन सकती हैं। विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे।

कर्क

शुभ अंक 8, शुभ रंग काला : साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। कॅरियर को नई दिशा देने में कामयाब रहेंगे। लापरवाही से अच्छे सौदे गंवा बैठेंगे। सामाजिक सरोकार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उलझनें दूर होंगी।

सिंह

शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला : राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक आयोजनों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। वैचारिक गतिरोध के चलते मन अशांत रहेगा। दुविधा दूर होने से राहत मिलेगी। धैर्य रखें।

कन्या

शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल युवाओं में

कॅरियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। संतान के भाग्योदय से प्रसन्नता होगी। मेहनत से विपरीत हालात को भी पक्ष में कर लेंगे। भौतिक सुख -सुविधा पर खर्च


तुला

शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझेगा। भावनात्मक संबंधों में टकराव बढ़ेगा। मेहमानों की आवाजाही रहेगी। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक

शुभ अंक 5, शुभ रंग गुलाबी : कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। परिवार का साथ तरक्की दिला सकता है। आत्मविश्वास का पूरा लाभमिलेगा। भागदौड़ करके उलझे मामले निपटा लेंगे। कारोबार के विस्तार की संभावना है।

धनु

शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा : अटका धन मिलने के आसार हैं। कारोबारी मामलों में बाहरी दखल से समस्या हो सकती है। वाहन खरीदने का मन बन सकता है। साझेदारी में बड़ी योजना शुरू हो सकती है। साख बढ़ेगी।

मकर

शुभ अंक 6, शुभ रंग आसमानी: मुश्किल काम सहज ही पूरे होंगे। पारिवारिक रिश्तों में चल रहा टकराव दूर होगा। कार्यस्थल पर सबका सहयोग मिलेगा। तनाव से छुटकारा मिल सकता है। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।

कुंभ

शुभ अंक 3, शुभ रंग बैंगनी : खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है। प्रणय संबंध मजबूत होंगे। आपका बदला स्वभाव सहयोगियों को हैरान कर सकता है। सुविधा नहीं मिलने से काम छोड़ने का मन बनेगा।

मीन

शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा : विवादास्पद मामले निपटाने में सफल रहेंगे। भय से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। नई योजनाओं में निवेश करने का मन बनेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी संभव है।

आज का पंचांग

तिथि संवत् : मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष पंचमी, मंगलवार रात्रि 10:57 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उलसानी, तारीख 3, सूर्य दक्षिणायन,

हेमंतु ऋतु, 25 नवंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 11:58 तक,

इसके बाद श्रवण नक्षत्र रहेगा। गंड योग दोपहर 12:50 तक, इसके बाद वृद्धि योग रहेगा। कौलव करण प्रातः 11:29 तक,

इसके बाद तैतिल करण रहेगा।

ग्रह विचार (प्रात: 05:30): सूर्य-वृश्चिक, चंद्र-मकर, मंगल-वृश्चिक, बुध-तुला, गुरु-कर्क, शुक्र-तुला, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।

राहुकाल : दोपहर 3:00 से 4:30 तक रहेगा।

दिशाशूल : उत्तर दिशा: यदि अत्यावश्यक कार्य हो तो गुड़ खाकर यात्रा कर सकते हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम् : श्री राम-जानकी विवाह, नाग पंचमी

दक्षिण भारत में, गुरु तेग बहादुर पुण्य दिवस प्राचीन मत से, विवाह मुहूर्त उत्तराषाढ़ा व श्रवण में, महापात अगले दिन प्रातः 05:27 से।

चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 09:36 से 10:55 तक चर का, प्रातः 10:55 से दोपहर 01:33 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 02:51 से सायं 04:10 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।

आज विशेष : आज मंगलवार को मसूर दाल व लाल वस्त्र दान करने एवं भौम देवता की लाल गंध, पुष्प, चंदन आदि से पूजा कर व्रत करने से समस्त कष्ट दूर होते हैं। आज गंड योग में नमक का दान करना शुभ फलदायी होता है।