Today rashifal : मेष सहित इन चार राशि वालों के मान सम्मान में होगी वृद्धि और कुछ राशियों के बनेंगे विदेश यात्रा के योग, पढ़ें आज के राशिफल
मेष
शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन सकते हैं। जितना संभव हो यात्रा को टालने का प्रयास करें। शारीरिक समस्या के चलते मन में तनाव बढ़ सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।
वृषभ
शुभ अंक 2, शुभ रंग पीला : अपनी बात को सबके बीच में प्रमुखता से रखने का प्रयास करें। उच्च अधिकारी वर्ग से आपको कार्यों की सराहना प्राप्त हो सकती है। बदलाव को लेकर मन में चिंता बढ़ सकती है।
मिथुन
शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल : मन के कार्य पूरे होने से प्रसन्नता का भाव रहेगा। आपसी में पैसों को लेकर विवाद न करें। परिवार के साथ सुखद समय बीत सकता है। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें।
कर्क
शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा : किसी बात को लेकर तनाव और जद्दोजहद पूरे दिन सता सकती है। बड़ों की सलाह लेकर ही कोई निवेश की योजना बनाएं। परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है।
सिंह
शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : भावनाओं में बहकर कोई भी कार्य न करें। पैतृक संपत्ति के विवाद बढ़ सकते हैं, किसी विषय विशेषज्ञ की सलाह कारगर साबित हो सकती है। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है।
कन्या
शुभ अंक 8, शुभ रंग सुनहराः परिवार क्रोध, तनाव के चलते कोई भी निर्णय न लें। अपनों के साथ एक अच्छा समय बीत सकता है। मन के कार्य पूरे होने से प्रसन्नता। भाग्योदय के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
तुला
शुभ अंक 4, शुभ रंग ग्रे : धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के बढ़ने से दिन भर व्यस्तता का अहसास हो सकता है। अनुभवी व्यक्ति से भेंट हो सकती है। जरूरत के समय अपनों का साथ मनोबल बढ़ा सकता है।
वृश्चिक
शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी : मन में किसी बात को लेकर उत्साह रहेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार के साथ किसी धर्मस्थल पर जाने के अवसर बन सकते हैं। मित्रों से अनबन बढ़ सकती है।
धनु
शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी : पिता के साथ नए व्यापार विस्तार की योजना बन सकती है। बदले की भावना से कोई भी कार्य न करें। समय पर निर्णय लेने का प्रयास करें। कार्यों को प्राथमिकता से करने का प्रयास करें।
मकर
शुभ अंक 9, शुभ रंग काला मान सन्मान के अवसर बन सकते हैं। दूसरों के भरोसे कार्यों को न छोड़े अन्यथा हताशा ही मिलेगी। संतुलित दिनचर्या को अपनाने का प्रयास करें। अपनों की बातें चुभ सकती हैं।
कुंभ
शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी : भावनाओं पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। लोग आपसे घुल मिलकर अपना कार्य कराने का प्रयास करेंगे, सजगता स्खें। पारिवारिक विवाद के चलते मन में नकारात्मकता का भाव।
मीन
शुभ अंक 6, शुभ रंग आसमानी : वाहन खरीदी की योजना बन सकती हैं। बदलाव को स्वीकार करने का प्रयास करें। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होने से मन में प्रसत्रता का भाव। विषम परिस्थिति धैर्य की परीक्षा।