Movie prime
31 october 2025 ka Rashifal : आज इन पांच राशियों की होगी बल्ले बल्ले, खूब कमाएंगे पैसा, पढ़े आज के सभी राशिफल
 

आज का पंचांग

सूर्यास्त 5.49 बजे |

(शुक्रवार)

सूर्योदय 6.30 बजे (शनिवार)

तिथि संवत् कार्तिक शुक्ल पक्ष, नवमी प्रातः 10.03 तक। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी सन् 1447 रवि दक्षिणायन हेमंत ऋतु।

सूर्योदयकालीन ग्रह विचार

सूर्य-तुला, चन्द्र-मकर, मंगल-वृश्चिक, बुध-वृश्चिक, गुरु-कर्क, शुक्र-कन्या, शनि-मीन, राहू-कुम्भ, केतु-सिंह, प्लूटो-मकर, नेपच्यून-मीन, यूरेनस-वृषभ ।

सूर्योदयकालीन नक्षत्र

धनिष्ठा नक्षत्र सायं 18.50 तक पश्चात शतभीषा नक्षत्र, वृद्धि योग तथा कौलव करण ।

दिशाशूल : पश्चिम दिशा

यदि जरूरी हो तो जौ खाकर यात्रा प्रारंभ करें।

आराधना ॐ गजकर्णकाय नमः

राहुकाल • 10.45 से 12.10 तक

खरीदारी शुभ समय 12.10 से 13.35 तक

राशिफल

मेषः शुभ अंक-8, शुभ रंग- सफेद । आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भविष्य की योजना पर निवेश हो सकता है। बदलाव को स्वीकार करें।

वृषभः शुभ अंक-१, रंग-नीला। विद्यार्थी वर्ग को मन मुताबिक सफलता प्राप्त हो सकती है। आपसी में साझेदारी विवाद का कारण बन सकती है। समय को महत्व दें।

मिथुन : शुभ अंक-5, शुभ रंग-लाल। रुके कार्य को पूरा करने का प्रयास करें। वाद-विवाद के चलते मन में तनाव हो सकता है। नए व्यापारिक सौदों में लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क : शुभ अंक:-3, शुभ रंग-आसमानी। सही बात का समर्थन करें। अधीनस्थों के व्यवहार से मन में तनाव। पुराने रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें।

सिंह : शुभ अंक-6, शुभ रंग-स्लेटी। समय पर निर्णय लेने से प्रसन्नता। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बन सकते हैं। पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं।

कन्या: शुभ अंक-1, शुभ रंग-ग्रे। भावनाओं में बहकर कार्य न करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बन सकते हैं। लालच में आकर कार्य न करें।

तुलाः शुभ अंक-7, शुभ रंग- बैंगनी। भ्रमण, मनोरंजन के अवसर बन सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर उत्साह। पुराने मित्रों से मेलजोल बढ़ सकता है।

वृश्चिक : शुभ अंक-4, शुभ रंग- काला। पैसों को लेकर विवाद बढ़ सकता है। समस्या के चलते मन में तनाव। पति- पत्नी के मध्य किसी बात को लेकर अनबन।

धनुः शुभ अंक-5, रंग-हरा । पारिवारिक समस्या में सुधार के योग। मन के कार्य पूरे होने से प्रसन्नता। भ्रमण, मर्नोरंजन के अवसर बन सकते हैं।

मकर : शुभ अंक-2, शुभ रंगः पीला। शारीरिक समस्या में सुधार के योग। बेरोजगार को रोजगार के अवसर बन सकते हैं। पुराने मित्रों से मेलजोल बढ़ सकता है।

कुंभ: शुभ अंक-1, शुभ रंग- सुनहरा । पुराने मित्रों से मेलजोल बढ़ सकता है। समस्या से डरें नहीं। सुनी सुनाई बात पर विश्वास न करें। लाभ के अवसर बन सकते हैं।

मीनः शुभ अंक-6, शुभ रंग- स्लेटी। भाग्योदय के अवसर बन सकते हैं। सही-गलत को लेकर मन में दुविधा। क्रोध, तनाव की अधिकता बढ़ सकती है।