1 से 7 जून 2025 साप्ताहिक राशिफल : जून महीने का पहला सप्ताह मेष से लेकर मीन राशिफल तक सभी के लिए कैसा रहने वाला है पढ़ें राशिफल
1 जून से लेकर 7 जून 2025 : जून का पहला सप्ताह हर राशि के लिए कुछ खास लेकर आया है। किसी को मिलेंगे तरक्की के मौके, तो कोई संभलेगा सेहत या खर्चों को लेकर। ये साप्ताहिक राशिफल आपको दिखाएगा आगे का रास्ता, ताकि आप अपने फैसले सोच-समझकर लें और हर मौके का सही फायदा उठा सकें। पढ़ें अपना राशिफल, जानें क्या है सितारों का इशारा।
मेष
चतुर्थ चंद्र से शुरुआत। आय में कमी रहेगी। सोमवार की दोपहर से सबकुछ ठीक होने लगेगा। मंगल-बुधवार से आय में सुधार होगा। गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा। शुक्र एवं शनिवार को भाग्य का साथ मिलेगा।
वृषभ
आरंभ अच्छा होगा। किंतु सोम एवं मंगलवार को चिंताएं बढ़ सकती हैं। बुधवार की शाम से हालात में सुधार होगा। गुरु एवं शुक्रवार को सफलता प्राप्त होगी। शनिवार को परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा।
मिथुन
चंद्र द्वितीय है। सोम एवं मंगल को आय बढ़ेगी एवं भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। बुध एवं गुरुवार को समस्याएं रह सकती हैं। शुक्र एवं शनिवार को संतान से सहयोग मिलेगा। समस्याओं का निदान होगा।
कर्क
चंद्र राशि में है। आय के साथ खर्चे बने रहेंगे। आवश्यक काम समय पर पूर्ण होंगे एवं भाग्य का साथ मिलेगा। बुध एवं गुरुवार को बड़े काम बनने के आसार हैं। शुक्र एवं शनि को भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा
सिंह
व्यय की अधिकता होगी। सोमवार की शाम से आय में सुधार होगा। मंगल को मेहमानों का आगमन होगा। बुध एवं गुरुवार को परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। शुक्र एवं शनिवार अच्छे दिन रहेंगे।
कन्या
एकादश चंद्र से आरंभ अच्छा होगा। सोम एवं मंगलवार को कुछ तकलीफ आ सकती है। बुध एवं गुरुवार से स्थितियों में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रसन्नता प्राप्त होगी।
तुला
चंद्र की अनुकूलता रहेगी। सोम एवं मंगलवार आनंददायक रहेंगे। बुध एवं गुरुवार को अनावश्यक विवाद हो सकते हैं। कार्य की रूपरेखा बदलनी पड़ सकती है। शुक्रवार एवं शनिवार अच्छे दिन रहेंगे।
वृश्चिक
नवम चंद्रमा रहेगा। सोम एवं मंगलवार को भाई सहयोग प्रदान करेंगे। बुध एवं गुरुवार को व्यस्तता रहेगी। शुक्र एवं शनिवार को सप्ताहांत में कोई चिंताजनक समाचार मिल सकता है, किंतु धन लाभ भी होगा।
धनु
अष्टम चंद्र रहेगा। आरंभ में कठिनाई आ सकती है। सोमवार से स्थितियों में सुधार होगा। मंगलवार को दिन अच्छा रहेगा। बुध एवं गुरुवार को काफी काम रहेंगे। शुक्र एवं शनिवार को सहयोग की प्राप्ति होगी।
मकर
आय अच्छी बनी रहेगी एवं रुकावट समाप्त होगी। सोमवार की दोपहर के बाद से समय प्रतिकूल होगा। मंगल को योजनाएं विफल होंगी। बुधवार को भी मन उदास रहेगा। गुरु, शुक्र एवं शनिवार को सहयोग मिलेगा।
कुंभ
षष्ठ चंद्र। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सोमवार से शानदार समय का आरंभहोगा। मंगल को योजनाएं सफल होंगी। बुध एवं गुरुवार को कुछ समस्याएं आ सकती हैं। शुक्र एवं शनिवार से पुनः सुधार हो जाएगा।
मीन
आरंभ अच्छा होगा। सोम एवं मंगलवार को विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। बुध एवं गुरुवार को सहयोग प्राप्त होगा। आय में सुधार होगा। शुक्रवार भी अच्छा दिन रहेगा। शनिवार को चिंता रह सकती है।