25 February 2026 rashifal : वृष वाले जोखिम उठाने का साहस दिखाएंगे, कर्क वालों को मिलेंगे शुभ समाचार
मेष
शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा : व्यावसायिक दौड़धूप का आंशिक लाभ संभव है। दुविधा में निर्णय लेने में कठिनाई होगी। अधिकारी आपके रवैये से असंतुष्ट रहेंगे। लंबे समय से चल रहा काम अचानक रुक सकता है। धैर्य बनाए रखें।
वृष
शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी : कार्यस्थल पर जोखिम उठाने का साहस दिखाएंगे। मधुर व्यवहार से विरोधियों का मन जीत सकते हैं। सुविधा पर अधिक खर्च बजट बिगाड़ सकता है। योजनाबद्ध प्रयास सफलता दिलाएंगे।
मिथुन
शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : धार्मिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ सकती है। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। सरकारी मामलों में राहत के संकेत हैं। जल्दबाजी में कार्य बिगड़ने की आशंका है। यात्रा के दौरान सतर्कता रखें।
कर्क
शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : नए संपर्क कॅरियर में सहायक सिद्ध होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। काम की धीमी रफ्तार से दबाव बढ़ेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। बुजुर्गों का ध्यान रखें।
सिंह
शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन लाभदायक होगा। अचानक परिस्थितियां बदलने से असमंजस रहेगा। मन में अज्ञात भय बना रह सकता है। संयम से निर्णय लेना उचित रहेगा।
कन्या
शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : विवादों से दूरी बनाकर काम पर ध्यान दें। शांत स्वभाव से समस्याएं सुलझ सकती हैं। प्रतिस्पर्धा के कारण सतर्क रहना होगा। मेहनत रंग लाने के संकेत दे रही है। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।
तुला
शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला : कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां सामने आएंगी। वैवाहिक मामलों में गतिरोध दूर हो सकता है। जिद में आकर अपना नुकसान कर लेंगे। साहस से अवसरों को स्वीकार करेंगे। संतुलित व्यवहार लाभ देगा।
वृश्चिक
शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल : प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है। कॅरियर परिवर्तन के प्रयास रंग लाएंगे। घरेलू मामलों में बाहरी दखल से बचें। जरूरत से ज्यादा मदद करना भारी पड़ेगा। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।
धनु
शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : कार्यालयीन व्यवस्था में सुधार दिखाई देगा। बच्चों पर कठोर नियंत्रण तनाव बढ़ा सकता है। अनावश्यक खर्च परेशानी देगा। पुराने मामले सुलझ सकते हैं। प्राथमिकताओं को स्पष्ट करना जरूरी है।
मकर
शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी समस्याओं को टालना मुश्किलें बढ़ा सकता है। पारिवारिक समाधान से राहत मिलेगी। आकस्मिक लाभसंभव है। अधिक मुनाफे की चाह जोखिमपूर्ण हो सकती है। समझदारी से निवेश करें।
कुंभ
शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : दबाव में समझौता करना पड़ सकता है। युवाओं को अवसर प्राप्त होंगे। क्रोध में कही बात संबंध बिगाड़ सकती है। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। विरोधी योजनाओं में बाधा डाल सकते हैं।
मीन
शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी : कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बनेगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। अच्छे मौके हाथ से फिसल सकते हैं। परिस्थितियों को भांपकर कदम बढ़ाएं। सिफारिश से रुके कार्य पूर्ण होंगे। मित्र मिलेंगे।

